Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में बढ़े 52 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल मामले 1355, 13 लोगों की मौत
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़नैनीताल

उत्तराखंड में बढ़े 52 नए कोरोना पॉजिटिव, कुल मामले 1355, 13 लोगों की मौत

उत्तराखंड में कोरोना के मामले अभी रुकने वाले नहीं है। यह हम नहीं खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वीकार किया है। आज एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रखी है। फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि संभावना जताई जा रही है 2000 पर जाकर केस रुक जाएंगे।

उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर सरकार के ताजा बुलेटिन के अनुसार कोरोना के मामले बढ़कर 1355 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 52 नए केस सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि कुल केस में से 528 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

आज डॉ. सुशीला तिवारी सरकारी अस्पताल हल्द्वानी में कोरोना पॉजिटिव 79 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्होंने नई दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से उन्हें इस अस्पताल में रेफर किया गया था।

आज मिले कोरोना (coronavirus uttarakhand) के कुल 52 मरीजों में से सबसे ज्यादा 27 लोग हरिद्वार जिले से हैं। इसके अलावा 11 देहरादून, 6 बागेश्व, 3 टिहरी, 2 नैनीताल, 2 उधमसिंह नगर और 1 मरीज चंपावत से है। प्रदेश में सबसे ज्यादा 369 मरीज देहरादून से आए हैं। उसके बाद 323 मरीजों के साथ नैनीताल जिला दूसरे नंबर पर और 121 के आंकड़े के साथ टिहरी तीसरे स्थान पर है।

Image

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ कहा है कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है लेकिन अभी कोरोना के मामले कुछ दिन और बढ़ सकते हैं। इसके लिए सरकार पूरी तरह से सतर्क है। देहरादून में युद्धस्तर पर सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...