Home देश-विदेश ‘मन की बात’ में बोले PM मोदी, लद्दाख पर नजरें गड़ाने वालों को मिला करारा जवाब
देश-विदेश

‘मन की बात’ में बोले PM मोदी, लद्दाख पर नजरें गड़ाने वालों को मिला करारा जवाब

अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में पीएम मोदी ने आज लॉकडाउन से अनलॉक के दौर में अब ज्यादा सतर्कता बरतने, स्थानीय चीजों को प्राथमिकता देने के साथ ही चीन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लद्दाख में नजरें गड़ाने वालों को भारत मां के सपूतों ने करारा जवाब दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए लद्दाख में चीन की हरकतों का भी जिक्र किया। साल 2020 में आई चुनौतियों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि लद्दाख में भारत की भूमि पर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब मिला है। पीएम ने कहा कि भारत मित्रता निभाना जानता है तो आंख में आंख डालकर देखना और उचित जवाब भी देना जानता है। हमारे वीर सैनिकों ने दिखा दिया है कि वो कभी भी मां भारती के गौरव पर आंच नहीं आने देंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे जो जवान शहीद हुए हैं, उनके शौर्य को पूरा देश नमन कर रहा है, श्रद्धांजलि दे रहा है। पूरा देश उनका कृतज्ञ है, उनके सामने नत-मस्तक है। इन साथियों के परिवारों की तरह ही हर भारतीय इन्हें खोने का दर्द भी अनुभव कर रहा है। अपने वीर-सपूतों के बलिदान पर उनके परिजनों में गर्व की जो भावना है, देश के लिए जो जज्बा है- यही तो देश की ताकत है।

पीएम मोदी ने देशवासियों को आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह सैनिकों की मदद होगी। मोदी ने कहा कि ऐसे कई लोगों के संदेश उन्हें मिलते हैं कि वे लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। देशसेवा का स्कोप पर फील्ड में होता है। लोगों को देश को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए।

पढ़ें- कुनबा बढ़ाने के लिए कॉर्बेट से राजाजी शिफ्ट किए जाएंगे बाघ

PM ने आगे कहा कि जिनके बेटे शहीद हुए, वो माता-पिता अपने दूसरे बेटों को भी, घर के दूसरे बच्चों को भी सेना में भेजने की बात कर रहे हैं। बिहार के रहने वाले शहीद कुंदन कुमार के पिताजी के शब्द तो कानों में गूंज रहे हैं। वो कह रहे थे, अपने पोतों को भी देश की रक्षा के लिए सेना में भेजूंगा। यही हौसला हर शहीद के परिवार का है। वास्तव में इन परिजनों का त्याग पूजनीय है।

Image

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...