Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ VIDEO: भारी बारिश से द्वितीय केदार मद्महेश्वर में भरा पानी, परिसर में मंदिर डूबे
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

VIDEO: भारी बारिश से द्वितीय केदार मद्महेश्वर में भरा पानी, परिसर में मंदिर डूबे

उत्तराखंड में भले ही अब तक मानसून की बारिश औसत से कम हो रही हो लेकिन पहाड़ी इलाकों में भारी बरसात तबाही मचा रही है। रविवार रात द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम का परिसर पानी और तीन फीट मलबे से भर गया। मंदिर के पुजारी, स्थानीय हकहकूकधारियों एवं कर्मचारियों ने अचानक आई इस आपदा से भागकर जान बचाई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धाम में बने उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के पॉवर हाउस को भी नुकसान पहुंचा है। ऊखीमठ के उप जिलाधिकारी वरुण अग्रवाल ने बताया कि देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली गई है। मंदिर के कर्मचारी मलबा हटाने में जुटे हैं। समुद्रतल से 11470 फीट के ऊंचाई पर स्थित मद्महेश्वर धाम एक पहाड़ी के तल पर स्थित है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार को मद्महेश्वर घाटी में भारी बारिश के चलते पैदल मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गए। देर रात करीब नौ बजे मद्महेश्वर मंदिर के ऊपर पहाड़ी से भारी बारिश से तेज पानी का बहाव आया। इससे मुख्य मंदिर के चौक में करीब तीन फीट तक पानी भर गया। मंदिर परिसर में पार्वती और गौरीशंकर मंदिर पानी में डूब गया है।

 

वीडियो स्रोतः बाबा केदार, फेसबुक

मद्महेश्वर मंदिर के पुजारी गंगाधर लिंग ने बताया कि रात करीब नौ बजे भारी बारिश से मंदिर प्रांगण में पानी भर गया वहीं जलमोड़ नाली न होने से पूरा पानी मंदिर में एकत्रित हो रहा है। ग्राम प्रधान गोंडार वीर सिंह के हवाले से दावा किया गया है कि पिछले वर्ष भी मंदिर प्रांगण में करीब तीन फीट पानी भर गया था उसके बावजूद सरकार द्वारा सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं किए गए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...