उत्तराखंड में चकबंदी को लेकर सीएम रावत का बड़ा ऐलान, वर्षों से रुकी प्रक्रिया होगी शुरू

उत्तराखंड में चकबंदी को लेकर सीएम रावत का बड़ा ऐलान, वर्षों से रुकी प्रक्रिया होगी शुरू

चकबंदी यानी जमीन के मालिक यानी किसान की जमीन के बिखरे खेतों को एक करना। उत्तराखंड में काफी समय से इसकी मांग हो रही है। सीएम ने कहा है कि वह इस दिशा में तेजी से काम करने जा रहे हैं। चकबंदी से पहले बंदोबस्ती शुरू होगी।

उत्तराखंड में चकबंदी को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अहम घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बंदोबस्ती शुरू होगी। सीएम ने बताया कि 1961 के बाद बंदोबस्ती नहीं हो पाई है इसलिए हम बंदोबस्ती करेंगे जिससे खातों के बारे में क्लियर हो जाएगा। कहां पर कौन, कितना काबिज है, क्या अधिकार है यह सब पता चल जाएगा।

उन्होंने कहा कि चकबंदी में सबसे बड़ी बाधा बंदोबस्ती का न होना है इसलिए हम जल्द ही बंदोबस्ती करेंगे। सीएम रावत ने कहा कि चकबंदी होने से जो भी हम गतिविधि करना चाहते हैं चाहे वह कृषि हो या कुछ और, तो ठीक रहेगा।

भूमि पर मालिकाना हक न होने से महिलाओं को स्वरोजगार वाली योजनाओं में ऋण लेने में मुश्किल हो रही है। त्रिवेंद्र सरकार इस दिशा में भी काम करने जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि भूमि पर पुरुष के साथ महिलाओं का भी अधिकार हो, इस संबंध में सरकार जल्द निर्णय लेगी। प्रदेश में भूमि बंदोबस्त की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जा रही है। इससे भूमि की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। साथ ही संकेत दिए कि भूमि बंदोबस्त के बाद राज्य में पूर्ण चकबंदी लागू की जाएगी।

ड्रोन मैपिंग की है तैयारी

आपको बता दें कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कृषि भूमि की चकबंदी के लिए सरकार थ्री डी मैपिंग कराने की दिशा में भी काम कर रही है। इससे कृषि भूमि के खसरा नंबर की वास्तविक स्थिति का पता लग सकेगा। राजस्व विभाग सर्वे ऑफ इंडिया के माध्यम से थ्री डी मैप तैयार कर रहा है। पहाड़ों में चकबंदी न होने के कारण सरकार की अनुबंध खेती की योजना भी नहीं बढ़ पा रही है। गांवों में ड्रोन के जरिये एरियल सर्वे भी कराने का प्लान है।

चकबंदी से क्या फायदे समझिए
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों की बिखरी जोतों को एक करने के लिए यह बड़ा कदम है। इसके बाद किसानों को एक ही स्थान पर खेती के योग्य बड़ी जोत मिल सकेगी। पलायन के पीछे एक वजह यह भी बताई जाती है कि किसानों के पास बिखरे हुए खेत हैं। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2016 में सदन में भूमि चकबंदी एवं भूमि-व्यवस्था विधेयक पारित किया था। इसमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर को छोड़ शेष नौ जिलों को शामिल किया गया। कृषि, उद्यानीकरण व पशुपालन की जमीन को भी इसके दायरे में लाने का निर्णय लिया गया। अब सीएम रावत के ऐलान के बाद लोगों को उम्मीद बढ़ी है कि जल्द ही बड़ी जोत में खेती का सपना साकार हो सकेगा।

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/videos/330693718333458/?hc_ref=ARRbM-aK5GUk2COHkWnZM2akFMcLb08Mojhw4G0B2rlbLT5tFUfvZVIiuIYVRh1milI&fref=nf&__xts__[0]=68.ARChh99DPFRK3UJSMi4NASTNK-0GJfgA9JAwGM8ZWu3pbDEOzhbni-luqqHHeMsZUK884pze7L6Bok-12Xy8Pna5QXx2BwU3Uv-Wkk2d5gVxdChMG_B-BMvNhd1X3Pd8t1C1du4090Piq_jvJL88Um1iffRTH9oZhUsYn-p9A5v3r08ncvJ2I164BxLfGSVSdUsrRVlC_ncsUEQ4okaAV2h6wKgaJfqUbfRxCk6R4_l_bljRzEFd5rB5tWmrBrvZll0JtPkE98jeYay4eKTTWXqm0Q_yHTcm6HisGEtlr-P2ZoQIrEhX8gJ7X5-fHU8au3ar3ZgEyzC24Ty-FeTsO04b-wmfuhsJL98&__tn__=kC-R

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this