Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार हरिद्वार में हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड के पास गिरी बिजली, ट्रांसफॉर्मर और दीवार ध्वस्त
हरिद्वारउत्तराखंड न्यूज़

हरिद्वार में हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड के पास गिरी बिजली, ट्रांसफॉर्मर और दीवार ध्वस्त

उत्तराखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इस बीच, हरिद्वार में बीती रात हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड के पास आकाशीय बिजली गिर गई। तेज बारिश के दौरान ब्रह्मकुंड के पास की दीवार पर रखे गए बिजली के ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर समेत दीवार ध्वस्त हो गई। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था। इससे किसी की जान नहीं गई।

भारी बारिश से द्वितीय केदार मद्महेश्वर में भरा पानी, देखिए वीडियो

हालांकि इस घटना के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पुलिस प्रशासन और श्री गंगा सभा के सेवादारों ने आसपास बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं का हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर जाना रोक दिया। सुबह क्षेत्र में फैले मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया।

(हर की पौड़ी में बिजली गिरने के बाद का मंजर)

बताया जा रहा है कि जो दीवार गिरी है वह 1935 में बनी थी। इसे हर की पौड़ी की सुरक्षा दीवार भी माना जाता है। कुछ लोगों ने बताया कि अंडरग्राउंड बिजली का काम चल रहा है, उसका पैनल बॉक्स वहां था, उस पर बिजली गिरने से ब्लास्ट हुआ। आसपास की जगह को काफी नुकसान हुआ है। वॉच टावर भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

वह ट्रांसफॉर्मर, जिस पर सीधे बिजली गिरी और सब कुछ नष्ट हो गया।
Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles