Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली चमोली में भूस्खलन का LIVE वीडियो, पास ही खड़े थे कई लोग और गाड़ियां
चमोलीउत्तराखंड न्यूज़

चमोली में भूस्खलन का LIVE वीडियो, पास ही खड़े थे कई लोग और गाड़ियां

उत्तराखंड में इनदिनों भारी बारिश से एक के बाद एक प्राकृतिक घटनाएं घट रही हैं। पिछले 24 घंटों में ही कहीं बादल फटे, बिजली गिरी और भूस्खलन होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। चमोली में पीपलकोटी के पास भूस्खलन के कारण NH-7 को बंद कर दिया गया है। यहां भूस्खलन का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के वीडियो में दिखाई देता है कि सड़क पर कुछ लोग खड़े हैं, आसपास गाड़ियां भी हैं और तभी ऊपर से पहाड़ से मिट्टी-पत्थर दरकने लगता है। कुछ ही सेकेंड में धूल का गुबार भर जाता है। वीडियो बनाने वाले के मुंह से यकायक निकलता है -OMG

हरिद्वार में बिजली गिरी…

उधर, हरिद्वार में बीती रात हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड के पास बिजली गिरने से 90 साल से भी ज्यादा पुरानी दीवार ध्वस्त हो गई। गनीमत रही आसपास कोई मौजूद नहीं था। दीवार पर रखा गया बिजली के ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरी है, जिससे जोरदार धमाका हुआ है। इससे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह होते ही बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया गया और मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया।

हर की पौड़ी में गिरी बिजली, देखिए तस्वीरें

पिथौरागढ़ में बादल फटा…

उधर, पिथौरागढ़ से विचलित कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां मुनस्यारी में बादल फटने से कई घर जमींदोज हो गए। तीन लोगों की जान चली गई। करीब 10 लोग घायल हो गए। यहां तांगा गांव में घरों का नामोनिशान मिट गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles