Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम त्रिवेंद्र ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को लिखा पत्र, आईटी सेक्टर में निवेश का अनुरोध
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम त्रिवेंद्र ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को लिखा पत्र, आईटी सेक्टर में निवेश का अनुरोध

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एल्फाबेट (गूगल की पैरेंटिंग कंपनी) के सीईओ सुंदर पिचाई से उत्तराखंड में आईटी सेक्टर में निवेश करने का अनुरोध किया है। पिचाई को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोविड-19 महामारी से विकास के वैकल्पिक मॉडल पर काम करने की जरूरत महसूस हो रही है। छोटे शहरों में आईटी क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने गूगल के भारत में निवेश की योजना में उत्तराखंड को शामिल करने का अनुरोध किया है। उत्तराखंड सरकार हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पंवार को इस संबंध में गूगल (अल्फाबेट) प्रबंधन से समन्वय करने के निर्देश दिए हैं।

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/photos/a.630435873643604/3624105480943280/?type=3&eid=ARCr_MfAy6pinDV2en18LlL977PKHHS1v-cse11B5Nj0QWqPuzPGhMAuMcpGfCbXWRe6pxystF-G1ZLG&__xts__%5B0%5D=68.ARCtgv-1UgHP39xutXaPP1Ts9H11-Y7Dhr0wS5F7AitT3hR_oKqtavT3rbebd-k3FcGXkT8hBd8_wDufC9DffaLC-pRzK8k13FBjtWcEkumArGRb2W7awRJiaZq0W88R4v2a1rlXy7N3hI5inVcw4HHlPKaT06mZwEgErt83AVA8E7Gpt8eeMHZdCMr5yFHOBpLj8LkvbIMZCJVy4UjjxD4f7E2uhlP8B9-wG9OX-O60YZ1H_PHIP6U_nOaxoMasFNB4IhCRGLlxszf5e7S4uZiV5fba20SKaHiHhL2RrHPGJO7zZhfPN58lPtTQG0f20dBuWZGJPd9n7xqfeR8LD-hkTA&__tn__=EHH-R

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...