Saturday , 12 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 10 जिलों पर आसमानी आफत की चेतावनी! चार जिलों में 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

10 जिलों पर आसमानी आफत की चेतावनी! चार जिलों में 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश में इस समय 60 से ज्यादा संपर्क मार्गों पर यातायात बारिश के चलते बाधित है। नदियां-नाले उफान पर हैं। हरिद्वार में गंगा चेतावनी निशान के पास बह रही है। कुमाऊं में भी गोरी नदी चेतावनी के निशान को पार कर चुकी है।

उत्तराखंड के बड़े हिस्से को आसमान से बरस रही आफत से अभी राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने सूबे के 10 जिलों में बहुत भारी बारिश होने और कई जगह बिजली गिरने की आशंका जताई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी तथा नैनीताल जिले के लिए ये चेतावनी जारी की गई है।

 

यह भी पढ़ें – मुनस्यारी आपदा में अब तक 5 शव मिले, 6 लोगों की कोई खबर नहीं

पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल के लिए अगले 72 घंटे की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच प्रदेश में सभी पर्वतीय जिलों में बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदेश में इस समय 60 से ज्यादा संपर्क मार्गों पर यातायात बारिश के चलते बाधित है। नदियां-नाले उफान पर हैं। हरिद्वार में गंगा चेतावनी निशान के पास बह रही है। कुमाऊं में भी गोरी नदी चेतावनी के निशान को पार कर चुकी है। नदी किनारे की बस्तियों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से साहीवाल गाय ने दिया बद्री बछिया को जन्म

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान...