मुनस्यारी आपदा में अब तक 5 शव मिले, 6 लोगों की कोई खबर नहीं

मुनस्यारी आपदा में अब तक 5 शव मिले, 6 लोगों की कोई खबर नहीं

मुनस्यारी में लोगों की प्रार्थनाओं का दौर जारी है। शायद कोई चमत्कार हो और लापता लोग सुरक्षित निकलें। आपको बता दें कि सोमवार से लगातार मलबे में दबे लोगों की तलाश का काम जारी है। अबतक 5 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में प्राकृतिक घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में 11 लोग लापता थे, अब तक पांच लोगों के शव मिले हैं। गुजरते समय के साथ उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं। बंगापानी तहसील के टांगा गांव में सोमवार सुबह आसमानी आफत को दो दिन से ज्यादा हो चुके हैं। रेस्क्यू टीम लगातार काम कर रही है लेकिन केवल पांच लोगों के शव ही निकाल पाई है।

तीन मृतकों की शिनाख्त हो गई है, जबकि दो शव अभी पूरी तरह बाहर नहीं आ पाने के कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। अभी छह और लोग लापता हैं। आपको बता दें कि बंगापानी तहसील के टांगा गांव में सोमवार तड़के भारी बारिश और भूस्खलन ने तीन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बाद से इस गांव के 11 लोग लापता चल रहे थे।

एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर लगातार सर्च अभियान चला रही है। मंगलवार को घटना के 28 घंटे बाद मलबे में दबे दो शव रेस्क्यू टीम ने निकालने में सफलता हासिल की। इसके 6 घंटे बाद सर्च टीम को मलबे में दबा एक और शव मिला। इसके बाद फिर दो और शवों के होने का पता चला है। हालांकि वे दोनों शव अभी पूरी तरह बाहर नहीं आ पाए हैं।

आपदा के बाद मंगलवार को डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी मौके पर पहुंचे थे।उन्होंने बचाव राहत कार्यों का जायजा लिया। डीएम ने गांव के आपदा प्रभावितों के लिए टेंट में व्यवस्था कराई है। इनमें 26 से ज्यादा परिवारों को फिलहाल आपदा के खतरे को देखते हुए शिफ्ट कराया गया है।

तीन शवों की शिनाख्त हुई है उसमें एक माधव सिंह (70), गणेश सिंह (40), हीरा देवी (30) बताए जा रहे हैं। आपको बता दें कि हाल की बारिश में बिजली गिरी, भूस्खलन, बादल फटने जैसी कई घटनाएं उत्तराखंड में घटी हैं।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this