Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून देहरादून की जेल में तेजी से फैला कोरोना, 26 और कैदी निकले पॉजिटिव
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

देहरादून की जेल में तेजी से फैला कोरोना, 26 और कैदी निकले पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को कहा जा रहा है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में छूट भले मिली हो पर बिना जरूरत बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें औऱ मास्क जरूर पहनें। इधर जेल में कोरोना तेजी से फैलने लगा है।

वैसे तो देशभर में अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन की पुष्टि नहीं हुई है, पर कुछ इलाकों, बाजारों, गलियों में कोरोना के ज्यादा केस मिलने से टेंशन बढ़ गई है। उत्तराखंड में देहरादून की जेल में अब कोरोना तेजी से फैल रहा है। सुद्धोवाला जेल के 26 और कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जेल की क्षमता 580 की है, लेकिन इस समय वहां करीब 1100 कैदी हैं।

पहले 1 फिर 7 और अब 26

प्रशासन की ओर से एहतियात के बावजूद जिला जेल में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। कैदी यहां रोज पॉजिटिव आ रहे हैं। बीते शुक्रवार को एक कैदी में कोरोना की पुष्टि हुई थी। जब दूसरे कैदियों की जांच कराई गई तो शनिवार को 7 कैदियों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद रविवार को अचानक 26 कैदी और कोरोना पॉजिटिव निकले।

महिला पॉलिटेक्निक अब अस्थायी जेल

अब जिलाधिकारी के आदेश पर सुद्धोवाला स्थित महिला पॉलिटेक्निक को अस्थायी जेल बना दिया गया है। इसमें 100 कैदियों के रहने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से बंदीरक्षकों की तैनाती सहित दूसरी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। जेल अधीक्षक ने बताया है कि नए कैदियों को यहीं रखा जा रहा है।

पढ़ें- 19वें हफ्ते के आंकड़ों ने डराया, हल्के में न लें कोरोना

जेल में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद बैरकों को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही, जेल में कोरोना फैलने की आड़ में दून अस्पताल में भर्ती बंदी मौके का फायदा उठाकर भाग न जाएं, इसके लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अस्पताल के बाहर पीपीई किट पहने पुलिसकर्मियों को 24 घंटे तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई भी कैदी अस्पताल से भाग न पाए। सुद्धोवाला जेल में इस समय विचाराधीन और सजायाफ्ता करीब 1100 बंदी हैं।

उत्तराखंड के क्या हैं हालात

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6100 के पार चला गया है। रविवार को सूबे में कोरोना ने 143 नए पॉजिटिव केस सामने आए। अभी तक 3566 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 2437 मरीज विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में भर्ती हैं। 38 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। वहीं 63 मरीजों की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। राज्य में एक समय 85 तक पहुंच गया रिकवरी रेट रविवार को गिरकर 58.42% पर आ गया। राज्य में इस समय 223 कंटेनमेंट जोन हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...