Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून टपकेश्वर महादेव में वर्षों बाद दिखा तमसा नदी का विकराल रूप, वैष्णो देवी गुफा की सुरक्षा दीवार बही
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

टपकेश्वर महादेव में वर्षों बाद दिखा तमसा नदी का विकराल रूप, वैष्णो देवी गुफा की सुरक्षा दीवार बही

टपकेश्वर महादेव मंदिर में कई वर्षों के बाद आज सावन के अंतिम सोमवार को तमसा नदी अपने पूर्ण प्रवाह में दिखीं। मंदिर आने वाले रास्तों ने भी नदी का रूप धारण कर लिया था। घंटों श्रद्धालु बाहर रुके रहे। जलस्तर कम होने पर उन्होंने मंदिरों के दर्शन किए। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर की सुरक्षा दीवार भी तेज प्रवाह में बह गई। मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य विपिन जोशी ने बताया कि माता रानी की कृपा से और किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

 

हिल-मेल से बातचीत में आचार्य विपिन जोशी ने बताया कि वैसे तो सालभर में एक बार नदी में पानी काफी आता है पर आज के दिन बहुत सालों के बाद आया। उन्होंने बताया कि बड़े पैमाने पर बारिश और पानी लगने से आज के दिन श्रद्धालुओं की संख्या भी कम रही।

 

पढ़ें- टिहरी और रुद्रप्रयाग में बादल फटने से तबाही, कई घर नष्ट, मवेशी बहे

उन्होंने बताया कि अच्छी बात यह रही कि कोई नुकसान नहीं। एक सुरक्षा दीवार गिरी है लेकिन उसे जल्द ही ठीक करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब स्थिति सामान्य है और पानी भी नीचे उतर चुका है। पूजापाठ भी विधि-विधान से जारी है।

उत्तराखंड में रविवार देररात से बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। भूस्खलन के चलते यातायात भी बाधित हो रहा है। टिहरी और रुद्रप्रयाग के 1-1 गांव में बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles