Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अनलॉक-4 से पहले CM रावत ने उत्तराखंड के लोगों से साझा की गुड न्यूज
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

अनलॉक-4 से पहले CM रावत ने उत्तराखंड के लोगों से साझा की गुड न्यूज

उत्तराखंड में कोरोना के संक्रमण को सीमित करने के साथ ही राज्य सरकार अर्थव्यवस्था को भी तेजी से खोलने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अनलॉक-4 शुरू होने वाला है। इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से अच्छी तस्वीरें शेयर की हैं। जी हां, ये तस्वीरें बताती हैं कि प्रदेश में कारोबार अब रफ्तार पकड़ रहा है।

कोरोना काल ने हर क्षेत्र को प्रभावित किया। लोगों की नौकरियां गईं, धंधा मंदा पड़ गया, बचत खत्म हो गई, सरकार को भी गरीबों को सहारा देने के लिए खजाना खोलना पड़ा लेकिन अब ऐसे ही हालात सुधरते रहे तो जल्द ही कोरोना पर प्रदेश काबू पा लेगा और अर्थव्यवस्था वापस पटरी पर लौट आएगी।

सीएम रावत ने आज ट्रेन से ले जाने वाले ट्रैक्टर की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि कोरोना संकट के बीच अनलॉक के दौर में, उत्तराखंड में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र गति पकड़ रहा है। उत्तराखंड में महिंद्रा की प्रोडक्शन यूनिट से सप्लाई सुचारू रूप से शुरू हो गई है।

उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे ने 175 ट्रैक्टर हल्दी रोड स्टेशन से बिहार के फतुहा के लिए ट्रांसपोर्ट किए हैं। लॉकडाउन खत्म होने और अनलॉक प्रक्रिया के दौरान राज्य में व्यापारिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है। सीएम ने कहा कि धीरे-धीरे बाजार रफ्तार पकड़ रहा है। ऑटो सेक्टर से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। हमें उम्मीद है, कोरोना संकट जल्द छंटेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...