Home उत्तराखंड न्यूज़ सौर ऊर्जा बनेगी आय का बड़ा जरिया! सीएम त्रिवेंद्र सिंह बोले, 10 हजार युवाओं के लिए ला रहे योजना
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीदेहरादून

सौर ऊर्जा बनेगी आय का बड़ा जरिया! सीएम त्रिवेंद्र सिंह बोले, 10 हजार युवाओं के लिए ला रहे योजना

'मुख्यमंत्री सोलर स्वरोजगार योजना' के पहले चरण में लगभग 10 हजार ग्रामीण युवा इससे लाभान्वित होंगे। इसमें 25 किलोवाट तक के प्लांट लगाए जा सकेंगे। इस योजना में न केवल सब्सिडी दी जाएगी बल्कि पैदा होने वाली ऊर्जा को सरकार खरीदेगी।

कोरोना के कारण राज्य में लौटे प्रवासियों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए त्रिवेंद्र सिंह सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के साथ ही मुख्यमंत्री सोलर स्वरोजगार योजना की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। इस योजना की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

‘मुख्यमंत्री सोलर स्वरोजगार योजना’ के पहले चरण में लगभग 10 हजार ग्रामीण युवा इससे लाभान्वित होंगे। इसमें 25 किलोवाट तक के प्लांट लगाए जा सकेंगे। इस योजना में न केवल सब्सिडी दी जाएगी बल्कि पैदा होने वाली ऊर्जा को सरकार खरीदेगी। अनुमान है कि मुख्यमंत्री सोलर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट लगाने वालों को 15 हजार रुपये तक मासिक आय हो सकती है। सरकार इन्हें प्रति यूनिट साढ़े चार रुपये के हिसाब से भुगतान करेगी। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति अपने गांव में 25 किलोवाट तक का सोलर प्लांट लगा सकता है। इच्छुक लोगों को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग विभाग की गाइडलाइन के अनुसार सब्सिडी मिलेगी। सोलर प्लांट लगाने वालों के साथ सरकार एक करार करेगी।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी जिले के विकासखंड चिन्यालीसौड़ के ग्राम इंद्र टिपरी में 200 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने वाले आमोद सिंह पवार के सोलर प्लांट की तस्वीरें जारी करते हुए लिखा है कि जल्द ही 10 हजार युवाओं को स्वरोजगार दिलाने के लिए यह योजना शुरू होगी।

 

सीएम त्रिवेद्र सिंह रावत ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, आने वाला समय सौर ऊर्जा का है। सौर ऊर्जा नीति के तहत स्थानीय लोगों को छोटे-छोटे सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बहुत से स्थानीय उद्यमियों को सोलर परियोजनाएं आवंटित की गई हैं। ऐसे ही उद्यमी आमोद सिंह पंवार हैं। इन्होंने उत्तरकाशी जिले के विकासखंड चिन्यालीसौड़ के ग्राम इंद्र टिपरी में 200 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया है। इस प्लांट को ग्रिड सिंक्रोनाइज भी किया जा चुका है। सौर ऊर्जा में रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए हम जल्द ही ‘मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना’ भी शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें 10 हजार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि स्थानीय आजीविका के लिए सौर ऊर्जा बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।’

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...