उत्तराखंड में कोरोना के संक्रमण को सीमित करने के साथ ही राज्य सरकार अर्थव्यवस्था को भी तेजी से खोलने की दिशा में आगे बढ़ रही है। अनलॉक-4 शुरू होने वाला है। इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों से अच्छी तस्वीरें शेयर की हैं। जी हां, ये तस्वीरें बताती हैं कि प्रदेश में कारोबार अब रफ्तार पकड़ रहा है।
कोरोना काल ने हर क्षेत्र को प्रभावित किया। लोगों की नौकरियां गईं, धंधा मंदा पड़ गया, बचत खत्म हो गई, सरकार को भी गरीबों को सहारा देने के लिए खजाना खोलना पड़ा लेकिन अब ऐसे ही हालात सुधरते रहे तो जल्द ही कोरोना पर प्रदेश काबू पा लेगा और अर्थव्यवस्था वापस पटरी पर लौट आएगी।
सीएम रावत ने आज ट्रेन से ले जाने वाले ट्रैक्टर की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि कोरोना संकट के बीच अनलॉक के दौर में, उत्तराखंड में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र गति पकड़ रहा है। उत्तराखंड में महिंद्रा की प्रोडक्शन यूनिट से सप्लाई सुचारू रूप से शुरू हो गई है।
उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे ने 175 ट्रैक्टर हल्दी रोड स्टेशन से बिहार के फतुहा के लिए ट्रांसपोर्ट किए हैं। लॉकडाउन खत्म होने और अनलॉक प्रक्रिया के दौरान राज्य में व्यापारिक गतिविधियों में इजाफा हुआ है। सीएम ने कहा कि धीरे-धीरे बाजार रफ्तार पकड़ रहा है। ऑटो सेक्टर से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। हमें उम्मीद है, कोरोना संकट जल्द छंटेगा।



1 Comment