Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड पन्नू गुसाई सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और वीना रावत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
अतुल्य उत्तराखंड

पन्नू गुसाई सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और वीना रावत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

उत्तराखंडी फिल्मों को लेकर दिल्ली के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में 7 अपै्रल को एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उत्तराखंड की फिल्मों के कलाकारों को यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड 2013 से पुरूस्कृत किया गया।

इन पुरूस्कारों में पन्नू गुसाईं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जबकि वीना रावत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गई। जीवन बिष्ट को लाइफटाइम अचीवमेंट, जबकि जगदीश बकरोला को जीवन बाबू गोस्वामी महान् लोकनायक सम्मान दिया गया।

इस समारोह में निर्देशन समेत चार श्रेणियों में पुरस्कार हासिल कर कुमाऊंनी फिल्म ‘आस’ ने जलवा बिखेरा। लोकगायक किशन महिपाल की एलबम ‘ऐ जाणू रे…’ के नाम तीन पुरस्कार रहे। किशन सर्वश्रेष्ठ गायक, जबकि मीना राणा सर्वश्रेष्ठ गायिका रहीं।

इस समारोह में कई गणमान्य लोग मौजूद थे जिनमें टीवी कलाकार वरुण बडोला और मिस इंडिया शीर्ष 5 में जगह बनाने वाली लैंसडौन की अनुकृति गुसाई भी शामिल थी। पुरस्कृत कलाकारों का चयन जनता की ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर किया गया।

जिन लोगों को सर्वश्रेष्ट पुरूस्कार मिले वह इस प्रकार है अभिनेता- पन्नू गुसाईं (मायादार), अभिनेत्री- वीना रावत (दरोल्या), हास्य कलाकार- रमेश रावत (गुंदडू बणगे हीरो), खलनायक- रूपमेंद्र रावत (दरोल्या), सह अभिनेता- दीपक व्यास (इखरी माया), सह अभिनेत्री- लक्ष्मी रावत (मायादार), छायाकार- विद्यानाथ भारती (आस), कहानी- राहुल सिंह बोरा (आस), फिल्म निर्देशक- राहुल सिंह बोरा(आस), फिल्म- आस (कुमाऊंनी), गीतकार- किशन महिपाल गानारू ऐ जाणू रे मेरी डांडी कांठ्यू मां (ऐ जाणू रे), संगीतकार- ऐ जाणू रे, गायक- किशन महिपाल, अहा सोद सोद (ऐ जाणू रे), गायिका- मीना राणा गानारू ऐ जा रे दगड़या… (नेगी की चेली), एल्बम निर्देशक- किशन महिपाल (ऐ जाणू रे) और एल्बम- ऐ जाणू रे (हिमालयन फिल्म्स)।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles