Home उत्तराखंड न्यूज़ …तो क्या 21 सितंबर से खुलने जा रहे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने साफ की स्थिति
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

…तो क्या 21 सितंबर से खुलने जा रहे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने साफ की स्थिति

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या काफी बढ़ रही है। वर्तमान हालात को देखते हुए 21 सितंबर से स्वेच्छा से स्‍कूल खोलने के आदेश को वापस लिया जाता है। अग्रिम आदेश तक स्‍कूल न खोलने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड में स्कूलों के खुलने को लेकर चल रही अटकलबाजियों को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने खत्म कर दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि 21 सितंबर से राज्य सरकार स्कूल नहीं खोलने जा रही है। कोरोना संक्रमण के हालात सामान्य होने के बाद ही राज्य सरकार इस संबंध में कोई फैसला करेगी।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि पूरे देश के अंदर कोरोना की टेस्टिंग भी ज्यादा हो रही है और कोरोना से संक्रमण के मामले भी ज्यादा आ रहे हैं। लिहाजा वर्तमान हालात को देखते हुए 21 सितंबर से स्वेच्छा से स्‍कूल खोलने के आदेश को वापस लिया जाता है। अग्रिम आदेश तक स्‍कूल न खोलने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बच्‍चे देश का भविष्य हैं, उनके साथ इस तरह का खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। जिस तरह से वर्तमान माहौल है, उसे देखते हुए स्‍कूल खोलने की स्थिति में नहीं हैं।

हाल ही में केंद्र के आधार पर राज्‍य सरकार ने 21 सितंबर से कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं के संचालन के लिए सशर्त अनुमति दी थी, जिसमें कहा गया था कि अभिभावक चाहें तो बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं।

केंद्र सरकार से की ओर से 21 सितंबर से स्कूल खोलने की छूट मिलने को लेकर कई दिनों उत्तराखंड के अभिभावक कोरोना संक्रमण खत्म ना होने तक स्कूल बंद रखने की मांग कर रहे हैं। सरकारी स्कूलों के शिक्षक भी अभी स्कूल खोलने के समर्थन में नहीं थे और कई शिक्षक संगठन खुलकर इसके विरोध में भी आ गए थे। हालांकि अब शिक्षा मंत्री ने स्कूलों को लेकर स्थिति साफ कर दी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...