आईएमए में 110 अधिकारी, जवान और कैडेट्स कोरोना संक्रमित, प्रशासन में हड़कंप

आईएमए में 110 अधिकारी, जवान और कैडेट्स कोरोना संक्रमित, प्रशासन में हड़कंप

सूत्रों ने बताया कि सैन्य अकादमी के सेक्शन अस्पताल में ही 217 अधिकारियों, जवानों और कैडेटों के सैंपल लेकर कोरोना जांच को भेजे गए थे, जिनमें से आधे से अधिक सैंपलों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अनियंत्रित होता जा रहा है। देहरादून में कोरोना के सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। बताया जा रहा है कि अकादमी में सौ से अधिक अधिकारी, जवान और जेंटलमैन कैडेट कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे अकादमी प्रशासन में हडक़ंप मचा हुआ है। हालांकि आधिकारिक रूप से अकादमी का कोई भी अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। अकादमी के जनसंपर्क अधिकारी ले. कर्नल पीपी त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अकादमी में तैनात कुछ जवानों और कैडेटों के सैंपलों की जांच हुई थी जिनमें से करीब पचास फीसद सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, सूत्रों ने बताया कि सैन्य अकादमी के सेक्शन अस्पताल में ही 217 अधिकारियों, जवानों और कैडेटों के सैंपल लेकर कोरोना जांच को भेजे गए थे, जिनमें से आधे से अधिक सैंपलों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें कई जवान ऐसे हैं जो छुट्टी काटकर अथवा दूसरी जगह से ट्रेनिंग पूरी कर वापस लौटे हुए हैं।

गौरतलब है कि तमाम सावधानी बरतने के बाद भी जिस तरह अकादमी परिसर में कोरोना वायरस की दस्तक हुई है चिंता में डालने वाला है। कोरोनाकाल में जून में हुई पासिंग आउट परेड के दौरान भी कई स्तर पर एहतियात और सावधानी बरती गई थी। परेड में ना ही कैडेटों के अभिभावकों ने शिरकत की और ना ही गणमान्य लोग पहुंचे थे। इससे पहले कैडेटों की आउटडोर ट्रेनिंग को भी बंद कर दिया गया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिस तरह देहरादून और आसपास के मैदानी इलाकों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी है उसके असर से प्रतिष्ठ्ति सैन्य अकादमी भी अछूती नहीं रही।

इतनी बड़ी संख्या में सैनिकों और कैडेटों के कोरोना संक्रमित मिलने से अकादमी में सुरक्षा दायरा और भी बढ़ा दिया गया है। संक्रमित मिले जवानों और कैडेटों को परिसर में भी आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा परिसर में रहने वाले अधिकारियों और जवानों को ग्रीन कार्ड और बाहर रहने वाले स्टाफ को रेड कार्ड जारी किया गया है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this