Saturday , 5 September 2026
Home देश-विदेश हैदराबाद में उत्तराखंडी बनवा रहे अपने अराध्य बदरीनाथ का मंदिर
देश-विदेश

हैदराबाद में उत्तराखंडी बनवा रहे अपने अराध्य बदरीनाथ का मंदिर

देवभूमि उत्तराखंड के लोग आपको देश के लगभग हर कोने में मिल जाएंगे। रोजगार के लिए भले ही दूसरे शहरों में रहना पड़ रहा हो, पर ये लोग अपनी सभ्यता और संस्कृति को भूले नहीं हैं। जी हां, भगवान बदरीनाथ के दर्शन के लिए देश ही नहीं दुनियाभर के लोग उत्तराखंड पहुंचते हैं। ऐसे में अब हैदराबाद में रहने वाले उत्तराखंडियों ने मिलकर एक बड़ा कदम उठाया है।

हैदराबाद को निजामों का शहर कहा जाता है। अब हैदराबाद में कुछ उत्तराखंडी मिलकर अपने आराध्य बदरीनाथ का एक मंदिर यहां बनवा रहे हैं। खास बात यह है कि ये मंदिर भी उत्तराखंड के धाम की तरह ही होगा। आईटी हब के रूप में पहचाने जाने वाले शहर हैदराबाद में नौकरी-पेशा के लिए हजारों उत्तराखंडी पलायन कर बस गए हैं।

पढ़ें- अमरनाथ गुफा की तरह उत्तराखंड में भी प्रकट होते हैं ‘बाबा बर्फानी’

यहां उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था का गठन हुआ है, जो समुदाय के बीच सांस्कृतिक और जनहित के कार्य करती है। इसी संस्था ने यहां मेढचल इलाके में भगवान बदरी के मंदिर का निर्माण कराने का जिम्मा उठाया है। संस्था के लोग चाहते हैं कि हैदराबाद भले ही उत्तराखंड से दूर हो, पर वे बदरीनाथ मंदिर का निर्माण कराकर अपने देव के करीब रहें। बताया गया है कि निर्माण पूर्ण होने पर मंदिर में बदरीनाथ धाम से अखंड ज्योति लाकर स्थापित की जाएगी।

पढ़ें- केदारनाथ आपदा में लापता हजारों लोगों का नहीं चला पता, स्पेशल टीम को मिले 4 कंकाल

उत्तराखंड में रहने वाले लोग भी हैदराबाद में अपने उत्तराखंडियों की इस पहल से गदगद हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद मंदिर के उद्धाटन में जा सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में इस समय करीब 6 हजार उत्तराखंडी परिवार रहते हैं। मंदिर बनाने में ये सभी आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के कुछ अधिकारी भी मंदिर निर्माण में शामिल हैं, जो मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles