10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेगी उत्तराखंड सरकार, 242 क्रय केंद्र बनेंगे

10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेगी उत्तराखंड सरकार, 242 क्रय केंद्र बनेंगे

‘ए’ ग्रेड के धान का मूल्य 1888 रुपये प्रति कुंतल तथा औसत धान का 1868 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित। सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को धान के मूल्य का समय पर भुगतान हो। सहकारिता विभाग अग्रिम भुगतान की व्यवस्था करेगी।

उत्तराखंड सरकार इस साल किसानों से 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेगी। यह खरीद 242 धान क्रय केंद्रों के जरिये की जाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को सचिवालय में खरीफ खरीद सत्र 2020-21 के लिए धान क्रय संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में समय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष ‘ए’ ग्रेड के धान का मूल्य 1888 रुपये प्रति कुंतल तथा औसत धान का 1868 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किए जाने पर भी सहमति जताई। उन्होंने आगामी 01 अक्टूबर से की जाने वाली धान क्रय के संबंध में सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि धान खरीद के संबंध में पिछले वर्ष की व्यवस्थाओं में यदि कोई कमी रह गई हो तो उसका संज्ञान लेकर उससे बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर किसानों को कोई परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने धान के मूल्य का किसानों को अविलंब भुगतान की व्यवस्था बनाने को कहा है। मुख्यमंत्री ने इस बारे में सहकारिता विभाग को आवश्यक धनराशि व्यवस्था करने के साथ ही प्रबंध निदेशक मंडी को भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए किसानों का डाटा तैयार करने पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि धान की खरीद तैयार किए गए ई खरीद सॉफ्टवेयर के माध्यम से करने की व्यवस्था की जाए तथा किसानों की सुविधा के लिए उन्हें घर पर ही ऑनलाइन पंजीकरण कराने तथा टोकन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।

खाद्य सचिव सुशील कुमार ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि धान क्रय केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है। धान के लिए बोरों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि धान क्रय के लिए खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, एनसीसीएफ एवं नेफेड एजेंसियां निर्धारित की गई है। कच्चा आढ़तियों के माध्यम से भी धान क्रय की व्यवस्था है जबकि खाद्य नागरिक आपूर्ति विपणन एवं आपूर्ति के साथ ही उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम तथा केंद्रीय भंडारण निगम के स्तर पर भंडारण की व्यवस्था है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष लगभग 2,50,000 हेक्टेयर में धान की बुआई हुई थी, जिसके सापेक्ष 10 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि कोविड के दृष्टिगत इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए क्रय केंद्रों में वृद्धि की गई है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this