Monday , 14 September 2026
Home देश-विदेश भारत ने दिखाया परमाणु मिसाइल का ‘शौर्य’, 800 किमी तक मार करने में सक्षम
देश-विदेश

भारत ने दिखाया परमाणु मिसाइल का ‘शौर्य’, 800 किमी तक मार करने में सक्षम

मौजूदा मिसाइलों के मुकाबले यह मिसाइल हल्की और इस्तेमाल में आसान है। डीआरडीओ के सूत्रों के अनुसार, लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए अंतिम चरण में यह हाइपरसोनिक स्पीड हासिल कर लेती है।

चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारत ने परमाणु क्षमता से लैस शौर्य मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करती है। रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआडीओ) ने इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के बालासोर में किया।

सूत्रों के मुताबिक इस मिसाइल के जरिए  800 किमी दूर स्थित लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया जा सकता है। शौर्य मिसाइल के आने से मौजूदा मिसाइल सिस्टम को मजबूती मिलेगी। मौजूदा मिसाइलों के मुकाबले यह मिसाइल हल्की और इस्तेमाल में आसान है। सूत्रों ने यह भी बताया कि लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए अंतिम चरण में यह हाइपरसोनिक स्पीड हासिल कर लेती है।

इस बीच, विदेश मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया है कि भारत परमाणु तकनीक के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए प्रतिबद्ध है और परमाणु क्षमता से लैस देशों के बीच भरोसा स्थापित करने के लिए रचनात्मक संवाद कर रहा है। भारत ने परमाणु हथियार संपन्न देशों के विरुद्ध इनके ‘पहले इस्तेमाल न करने’ की नीति को दोहराया और जिन देशों के पास परमाणु हथियार नहीं है, उन पर इनका इस्तेमाल न करने की बात कही है।

इससे पहले भारत ने बुधवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था, जिससे 400 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक का लक्ष्य भेदा जा सकता है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के बालासोर में जमीन से पीजे-10 प्रोजेक्ट के तहत मिसाइल का परीक्षण किया और मिसाइल को स्वदेशी बूस्टर के साथ लॉन्च किया गया था।  यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के उन्नत वर्जन का दूसरा सफल परीक्षण था, जो स्वदेश में विकसित एअरफ्रेम और बूस्टर से लैस था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles