निम ने आईटीबीपी के साथ मिलकर बनाया रिकॉर्ड, एलएसी पर छह दिन में छह चोटियों पर की चढ़ाई

निम ने आईटीबीपी के साथ मिलकर बनाया रिकॉर्ड, एलएसी पर छह दिन में छह चोटियों पर की चढ़ाई

छह दिन में छह हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली छह चोटियों का आरोहण कर एक रिकॉर्ड बनाया गया है। इस अभियान दल ने नेलांग घाटी स्थिति एलएसी पर मुलिंग्ला से लेकर माणा तक 75 किलोमीटर की पेट्रोलिंग की।

नेहरु पर्वतारोहण संस्थान यानी निम ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के समीप छह चोटियों का सफल आरोहण किया है। निम की टीम ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के साथ मिलकर एलएसी पर पेट्रोलिंग कम माउंटेनियरिंग अभियान चलाया। इसमें छह दिन में छह हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली छह चोटियों का आरोहण कर एक रिकॉर्ड बनाया गया है। इस अभियान दल ने नेलांग घाटी स्थिति एलएसी पर मुलिंग्ला से लेकर माणा तक 75 किलोमीटर की पेट्रोलिंग की।

निम की ओर से संस्थान के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट और आईटीबीपी की ओर से डीआईजी अपर्णा कुमार, आईपीएस ने अभियान दल का नेतृत्व किया। यह अभियान दल 19 सितंबर, 2020 को अपने मिशन पर निकला था। 5 अक्टूबर को अभियान दल चोटियां का सफल आरोहण कर लौट आया। आईटीबीपी की ओर से इस अभियान दल में दो अधिकारियों समेत 18 लोग जबकि निम की ओर से तीन लोगों की टीम शामिल थी। इस अभियान के दौरान एक अनाम पर्वत (6129 मीटर), स्वरूप चोटी (6100 मीटर), अनाम पर्वत (6007 मीटर), अनाम पर्वत (6075 मीटर), अनाम पर्वत (6030 मीटर) और अनाम पर्वत (6025 मीटर) का आरोहण किया गया।

कुछ दिन पहले कोविड-19 काल में जब लगभग सभी बाहरी क्रियाकलापों पर रोक लगी थी तो निम ने नियमों का पालन करते हुए उत्तरकाशी में स्थित अनाम और अनारोहित पर्वत शिखरों के आरोहण करने का निश्चय लिया, जिससे एक सकारात्मक संदेश देश-विदेश में साहसिक क्रियाकलापों में रुचि रखने वाले लोगों को मिले और उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिले।

इस क्रम में संस्थान अत्यंत दुर्गम क्षेत्र नेलांग घाटी में स्थित तीन प्रमुख शिखरों नागा 4790 मीटर, कू 5871 मीटर और अनाम शिखर 5616 मीटर के आरोहण के लिए 27 अगस्त 2020 को अभियान का आरंभ किया। इन पर्वत शिखरों को अभी तक किसी दल ने आरोहण नहीं किया था। संस्थान के तीन सदस्यों के पर्वतारोहण दल ने उक्त पर्वत शिखर पर 31 अगस्त और 01 सितंबर 2020 को आरोहण किया। इस दल का नेतृत्व भी कर्नल अमित बिष्ट ने किया था।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this