Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ VIDEO: मसूरी में टला बड़ा हादसा, आईटीबीपी के जवानों लेकर जा रही बस सड़क से फिसलकर पहाड़ी पर लटकी
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

VIDEO: मसूरी में टला बड़ा हादसा, आईटीबीपी के जवानों लेकर जा रही बस सड़क से फिसलकर पहाड़ी पर लटकी

उत्तराखंड में मसूरी से कैंपटी फॉल जा रही आईटीबीपी बस बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। आईटीबीपी के जवानों को ले जा रही बस अचानक ब्रेक फेल होने के बाद सड़क से फिसलकर किनारे एक रेस्टोरेंट से टकराई और फिर पहाड़ी पर लटक गई। घटना के वक्त बस में आईटीबीपी के 41 जवान सवार थे। सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

देखें वीडियो –

 

पुलिस के मुताबिक, बस कैंपटी फॉल की तरफ जा रही थी। छतरी बैंड के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो जाने से बस अनियंत्रित होकर एक रेस्टोरेंट से टकरा गई। इस हादसे के बाद बस का आधा हिस्सा पहाड़ी से लटक गया और पीछे के हिस्सा सड़क पर ही रह गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...