Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री, तीन विधायकों समेत 16 लोगों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरदेहरादून

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री, तीन विधायकों समेत 16 लोगों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

बुधवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा, जसपुर के विधायक आदेश चौहान, रुद्रपुर विधायक राज कुमार सिंह ठुकराल, पूर्व सांसद बलराज पासी समेत 16 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए।

आठ साल पहले जसपुर से ‘गुमशुदा’ हुई युवती की बरामदगी की मांग को लेकर हाईवे जाम करने के मामले में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री, तीन विधायकों समेत 16 लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सभी आरोपियों को 23 अक्टूबर तक कोर्ट के समक्ष पेश करने को कहा है। सभी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट की ओर से एएसपी को जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश में किसी भी तरह की ढिलाई को कोर्ट की अवमानना माना जाएगा।

यह मामला 8 साल पहले का है। वर्ष 2012 में जसपुर में एक युवक दूसरे समुदाय की युवती को लेकर फरार हो गया था। युवती की बरामदगी को लेकर तमाम संगठनों ने प्रदर्शन किया था। बुधवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा, जसपुर के विधायक आदेश चौहान, रुद्रपुर विधायक राज कुमार सिंह ठुकराल, पूर्व सांसद बलराज पासी समेत 16 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए।

तत्कालीन भाजपा नेता आदेश चौहान इस समय जसपुर से कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक अरविंद पांडे, विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व सांसद बलराज पासी समेत कई लोगों के साथ प्रदर्शन करते हुए जसपुर के सुभाष चौक के करीब हाईवे को कई घंटों के लिए जाम कर दिया था। तत्कालीन एएसपी जगतराम जोशी ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर बितर किया था। साथ ही पुलिस ने हाईवे जाम करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...