Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड के यात्री ध्यान दें, आज से चार और राज्यों के लिए दौड़ेंगी बसें
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड के यात्री ध्यान दें, आज से चार और राज्यों के लिए दौड़ेंगी बसें

29 सितंबर को उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सार्वजनिक परिवहन के मूवमेंट के लिए एसओपी जारी की थी। बसों का सैनिटाइजेशन अनिवार्य होगा। बस में ड्राइवर, कंडक्टर और यात्रियों को पूरे रास्ते मास्क पहनना होगा। अब आसपास के कई राज्यों के लिए बस सेवाएं शुरू हो रही हैं।

उत्तराखंड से दूसरे राज्यों के लिए बस सेवाएं शुरू होने का इंतजार खत्म हो चुका है। आज से उत्तराखंड की बसें आसपास के चार और राज्यों में बेरोकटोक आने-जाने लगेंगी। आपको बता दें कि कोरोना के प्रकोप के चलते पिछले कई महीनों से एक से दूसरे राज्य में बसों के आने-जाने पर पाबंदी चल रही थी। कुछ दिन पहले यूपी और राजस्थान के लिए बसें चलने लगी थीं। अब हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ तक यात्री रोडवेज बसों से आ जा सकेंगे।

कुछ दिन पहले ही सरकार की ओर से सार्वजनिक परिवहन को लेकर एसओपी जारी की गई थी। बसों का सैनिटाइजेशन हो या हर किसी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। पान-मसाला, सिगरेट, गुटखा खाना बस में पूरी तरह से बैन रहेगा। अब सेवाएं भी पूरी तरह से शुरू हो रही हैं।

पढ़ें- उत्तराखंड को जल्द मिलेगी दो जनशताब्दी ट्रेनों की सौगात

गौरतलब है कि लॉकडाउन के मद्देनजर अंतर-राज्यीय बस सेवा रोकी गई थी। पिछले दिनों केंद्र सरकार की ओर से नए आदेश आने के बाद राज्य सरकार ने इस पर हरी झंडी दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पड़ोसी राज्यों के साथ पहले चरण में 100-100 बसों के संचालन की मंजूरी दी। तीन हफ्ते पहले उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच 100-100 बसों का संचालन शुरू हुआ।

आपको बता दें कि उत्तराखंड की ज्यादातर बसें यूपी से होते हुए दिल्ली मार्ग पर संचालित हो रही हैं। दिल्ली आईएसबीटी पर प्रवेश की अनुमति नहीं होने के कारण ये बसें अभी गाजियाबाद के कौशाम्बी बस अड्डे तक जा रही हैं।

पढ़ें- अब सेब में ‘ब्रांड उत्तराखंड’ बनाने की तैयारी, पौड़ी में तैयार किए जा रहे खास बागान

वहीं दो हफ्ते पहले उत्तराखंड और राजस्थान के बीच भी बस संचालन शुरू कर दिया गया था। देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार, रामनगर, टनकपुर और हल्द्वानी से रोजाना एक-एक बस जयपुर के लिए संचालित हो रही है। इसके अलावा देहरादून से एक बस अलवर के लिए भी चलाई जा रही है। वहीं, राजस्थान की 20 बसें उत्तराखंड के लिए संचालित हो रही हैं।

अब 15 अक्टूबर से हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा की अनुमति मिलने के बाद इन राज्यों से संबंधित बसें भी शुरू कर दी जाएंगी। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर देहरादून आईएसबीटी, कोटद्वार, हरिद्वार, ऋषिकेश के अलावा कुमाऊं के डिपो से हिमाचल में शिमला, धर्मशाला, मनाली, पौंटा, पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, जालंधर, हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, हिसार, कैथल, अंबाला तथा चंडीगढ़ के लिए बसों का संचालन किया जायेगा।

अब उत्तराखंड से बसों से आसपास के राज्यों में कामकाज के सिलसिले में आने-जाने वाले लोगों की बड़ी टेंशन खत्म हो गई है। हालांकि सरकार ने साफ निर्देश दिया हैं कि बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...