Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड को जल्द मिलेगी दो जनशताब्दी ट्रेनों की सौगात, अनिल बलूनी के आग्रह पर रेल मंत्री ने दिया भरोसा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड को जल्द मिलेगी दो जनशताब्दी ट्रेनों की सौगात, अनिल बलूनी के आग्रह पर रेल मंत्री ने दिया भरोसा

उत्तराखंड को जल्द ही दो जनशताब्दी ट्रेनों की सौगात मिल सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद ने इस संबंध में रेल मंत्री पीयूष गोयल से आग्रह किया था, जिस पर उन्होंने इन प्रस्तावों पर प्राथमिकता से काम करने का आश्वासन दिया है।

पहाड़ से जुड़े मुद्दों को केंद्रीय मंत्रियों के बीच लगातार उठाते रहने वाले बलूनी ने रेल मंत्री से आग्रह करते हुए कहा था कि कोटद्वार से दिल्ली और टनकपुर से दिल्ली के बीच जनशताब्दी ट्रेन चलेंगी तो यहां के लोगों के लिए दिल्ली तक की कनेक्टीविटी आसान हो जाएगी।

https://www.facebook.com/100006488379152/videos/3158789421013973/

 

उनके इस आग्रह का जवाब देते हुए पीयूष गोयल ने ट्वीट किया कि राज्यसभा सांसद @Anil_Baluni जी ने उत्तराखंड से बेहतर कनैक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिये दो जनशताब्दी ट्रेन चलाने का आग्रह किया है। 1. कोटद्वार से दिल्ली और 2. टनकपुर से दिल्ली। मैंने आश्वस्त किया है कि रेलवे इन ट्रेनों की व्यवहारिकता को देखते हुए इन पर प्राथमिकता से काम करेगी।

इस पर रेल मंत्री का शुक्रिया अदा करते हुए बलूनी ने कहा कि आपने पुनः उत्तराखंड की जनभावनाओं का सम्मान किया है। इन दो जनशताब्दी ट्रेनों (कोटद्वार से नई दिल्ली तथा टनकपुर से नई दिल्ली) के संचालन के पश्चात उत्तराखंड के सभी प्रमुख रेल हेड सुगमता से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ जुड़ जाएंगे, जिससे स्थानीय निवासियों, पर्यटकों, व्यापारियों, छात्रों और रोगियों को दिल्ली आने में काफी सुगमता होगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...