#VocalForLocal: अब चाहिए पिसा लूण, तिमले या लिंगड़े का आचार तो घर बैठे मंगाइये, ‘पिंटू’ है तैयार

#VocalForLocal: अब चाहिए पिसा लूण, तिमले या लिंगड़े का आचार तो घर बैठे मंगाइये, ‘पिंटू’ है तैयार

स्वरोजगार को अपनाते हुए उत्तराखंड के युवाओं ने पहाड़ के उद्यमियों और उत्पादकों को सीधे बाजार उपलब्ध कराने के लिए बनाया ‘पिंटू’ एप। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने पौड़ी में किया लांच, पहाड़ के हर उत्पाद की घर पर होगी डिलीवरी।

#VocalForLocal के लिए युवाओं को रुझान बढ़ता जा रहा है। इस दिशा में उत्तराखंड में कई तरह का पहल हो रही हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि अब उत्तराखंड के घरेलू उत्पादों को भी सीधा बाजार मिलने की दिशा में काम हो रहा है। ऐसा ही एक प्रयास उत्तराखंड के कुछ युवाओं ने किया और यह ‘पिंटू’ एप के रूप में सामने आया।

उत्तराखंड में इस समय स्थानीय उत्पादों से कई तरह की चीजें बनाई जा रही हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि लोग इन्हें पसंद भी करते हैं लेकिन बाजार में उपलब्धता को लेकर जानकारियां नहीं होतीं। पहाड़ के उत्पाद हमेशा गुणवत्ता के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे ही उत्पादों को मार्केट देने और सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए पहाड़ के युवाओं ने एक पहल की है। अब आप पहाड़ के उच्च गुणवत्ता के उत्पाद घर बैठे बैठे पा सकते हैं।

युवाओं की इस मुहिम की शुरुआत पौड़ी में गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी ने की। यह एक मोबाइल एप्लीकेशन ‘पिंटू’ है। शुरुआत में पिंटू एप देहरादून में ही सेवाएं देगा। इसके जरिये आप रोजमर्रा के जरूरी सामान के साथ ही पहाड़ के उत्पाद भी ले सकते हैं। मंडुवे, झंगोरे के साथ-साथ पिंटू पर आपको कंडाली की चाय, तिमले, लिंगड़े का अचार, शुद्ध प्राकृतिक शहद भी उपलब्ध कराएगा।

‘पिंटू’ के लांच के अवसर पर नरेंद्र सिंह नेगी ने अन्य उत्पादों को शामिल करने के साथ-साथ पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने और लोगों को इसके लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।

एप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

इस एप को तैयार करने वाली टीम के रमन शैली ने बताया कि ‘पिंटू’ का उद्देश्य पहाड़ के उद्यमियों को सीधा बाजार देना है। हमने यह एप टेस्टिंग के लिए मई के महीने में उतारा था। सभी मानकों को पूरी तरह दुरुस्त करने के बाद यह एप लांच किया गया है। हमारी कोशिश ऐसे छोटे उत्पादकों को बाजार देने की है, जो तकनीक और मार्केटिंग की कमी के चलते लोगों तक नहीं पहुंच पाते। अगर उनके पास खाद्य विभाग के सैंपल टेस्टिंग का सर्टिफिकेट है तो उनका उत्पाद पिंटू पर आ सकता है। यदि कोई भी उत्तराखंड में किसी प्राकृतिक उत्पाद की खेती या संकलन कर रहा है वह तो पिंटू के माध्यम से सीधे ग्राहकों तक पहुंच सकता है।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

  • M. S. Rawat
    October 22, 2020, 12:18 pm

    हमारा दिल्ली N. C. R में पहाडी फ्रेश स्टोर है, जिसमें पहाडी उत्पादों की उपलब्धता रहती है, आइये हम सब vocal से local की तरफ चलने का प्रयास करे और अपने बच्चों को पहाडी भोजन का आंनद से जिसमें कि ऑर्गेनिक फसलों का ही वयवस्था है

    REPLY

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this