Home उत्तराखंड न्यूज़ नैनीताल हाईकोर्ट ने मारपीट करने के आरोप में सीजेएम को सस्पेंड किया, बागेश्वर अटैच
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीनैनीताल

नैनीताल हाईकोर्ट ने मारपीट करने के आरोप में सीजेएम को सस्पेंड किया, बागेश्वर अटैच

इस मामले को नैनीताल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमठ की बेंच ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को रजिस्ट्रार जनरल की ओर से सीजेएम को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए।

नैनीताल हाईकोर्ट ने मारपीट और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करने के आरोप में उत्तरकाशी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) नीरज कुमार को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल उन्हें बागेश्वर अटैच कर दिया गया है। इस बीच, विकासनगर में सिविल जज के पद पर तैनात मदन राम को उत्तरकाशी का नया सीजेएम नियुक्त किया गया है।

हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल की ओर से जारी आदेश अनुसार सीजेएम उत्तरकाशी नीरज कुमार ने 29 अक्टूबर की रात 8 बजे से 12 बजे तक घर में परिजनों के साथ मारपीट और गाली गलौच करने के साथ ही जमकर हंगामा किया था। यही नहीं उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी के अलावा कलेक्ट्रेट में एसडीएम डूंडा और तहसीलदार भटवाड़ी के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।

इस मामले को नैनीताल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमठ की बेंच ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को रजिस्ट्रार जनरल की ओर से सीजेएम को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए। साथ ही उन्हें बागेश्वर जिले में अटैच कर दिया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...