Home उत्तराखंड न्यूज़ गढ़वाल राइफल्स में भर्ती शुरू, 20 दिसंबर से कोटद्वार में रैली, नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

गढ़वाल राइफल्स में भर्ती शुरू, 20 दिसंबर से कोटद्वार में रैली, नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा

उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और देहरादून के युवाओं के लिए 14-27 मई, 2020 के बीच कोटद्वार में विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में भर्ती रैली का आयोजन होना था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस भर्ती रैली को रद्द कर दिया गया था।

सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए गढ़वाल राइफल्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कोरोना संक्रमण काल के बाद गढ़वाल राइफल्स की पहली भर्ती होगी।

भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती की सूचना के अनुसार, सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन द्वारा 20 दिसंबर, 2020 से 02 जनवरी, 2021 के बीच कोटद्वार में विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में भर्ती रैली का आयोजन होगा। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना नए सिरे से रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराया था, उसे रद्द कर दिया गया है। यानी अब सभी को नए सिरे स

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...