Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह ने किए बद्रीनाथ के दर्शन, श्रद्धालुओं को खास सौगात
उत्तराखंड न्यूज़चमोली

योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह ने किए बद्रीनाथ के दर्शन, श्रद्धालुओं को खास सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत मंगलवार सुबह भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने बद्रीनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और लोगों के कल्याण का आशीष भगवान बद्री विशाल से मांगा। इस बीच, वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भी बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए।

बद्री विशाल के दर्शन करते योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत, देखें VIDEO

 

दोनों मुख्यमंत्री सुबह गौचर से हेलीकाप्टर से बद्रीनाथ पहुंचे। हेलीपेड से सीधे मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने यह पूजा संपन्न कराई। इससे पहले, सोमवार को दोनों नेता केदारनाथ के कपाट बंद होने के अवसर पर केदारधाम में मौजूद थे। वहां भारी बर्फबारी के चलते दोनों सूबों के मुख्यमंत्री केदार धाम में आठ घंटे तक फंसे रहे। दोनों नेताओं को सोमवार को ही बद्रीनाथ पहुंचना था लेकिन बर्फबारी के चलते यह दौरा एक दिन के लिए टल गया था।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से चमोली जिले के तहसील जोशीमठ में स्थित श्री बदरीनाथ धाम में एक एकड़ भूमि पर 40 कमरों के पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास हो रहा है। इसकी लागत 11 करोड़ से ज्यादा है। इसमें 40 कमरों के साथ रेस्टोरेंट, कांफ्रेंस हाल, डारमेट्री और पार्किंग की सुविधा होगी।

इस भवन का निर्माण गढ़वाल (उत्तराखंड) शैली के आर्किटेक्चर और ग्रीन बिल्डिंग के रूप में कराया जा रहा है। यह पर्यटक आवास गृह करीब दो साल में बनकर तैयार होगा। इसके बाद उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों और विदेशों से आने वाले पर्यटक ठहर सकेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...