Home उत्तराखंड न्यूज़ कांग्रेस समर्थक उत्तराखंडी ने पीएम मोदी को कहा, आपके बारे में गलतफहमी थी, लफ्जों में नहीं कर सकता धन्यवाद
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कांग्रेस समर्थक उत्तराखंडी ने पीएम मोदी को कहा, आपके बारे में गलतफहमी थी, लफ्जों में नहीं कर सकता धन्यवाद

गोवा के मडगांव में तीन दिन से फंसे उत्तराखंड के भवान सिंह गुंसाई ने प्रियंका गांधी से लगाई थी मदद की गुहार, कांग्रेस समर्थकों ने तंज किया लेकिन गोवा के सीएम प्रमोद सांवत ने पुलिस को आदेश देकर कराई टिकट की व्यवस्था।

कहते हैं मुसीबत के समय की गई मदद ‘दुश्मन’ को भी अपना मुरीद बना लेती है। कुछ ऐसा ही हुआ गोवा में फंसे उत्तराखंडी भवान सिंह गुंसाई के साथ। वह दिवाली से पहले तीन दिन से गोवा के मडगांव में फंस गए थे। भवान सिंह कांग्रेस के कट्टर समर्थक हैं, उनके ट्विटर एकाउंट @BhawanGusain से भी इसकी तस्दीक होती है। इसमें बैनर इमेज में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर लगी है और नीचे ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ लिखा हुआ है।

 

दिवाली पर घर आने की जब कोई व्यवस्था नहीं हुई तो उन्होंने प्रियंका गांधी से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने 15 नवंबर को ट्विटर पर प्रियंका गांधी को टैग करते हुए लिखा, “मैं उत्तराखंड से हूं @priyankagandhi जी, मैं गोवा मडगांव में फंस गया हूं, 3 दिन से रेलवे स्टेशन पर हूं, पैसे नहीं है, मुझे दिल्ली तक पहुंचना है मैम प्लीज मेरी मदद कीजिए प्लीज।

 

 

इस पर @shadabOfficiaI नाम के ट्विटर हैंडल से कहा गया कि ‘मोदी जी को काहे vote दिए थे।’ इस पर भवान सिंह ने जवाब दिया, ‘मोदी जी को अपनी लाइफ में ना कभी वोट दिया ना कभी देंगे धन्यवाद आपका’ इसका जवाब देते हुए इंडिया फर्स्ट नाम के ट्विटर हैंडल से कहा गया, ‘भाई तू वोट मत दे मगर ये @narendramodi फिर भी तेरी सहायता करेंगे ही, आदत से मंजबूर होते हैं ये संघी, अभी क्या करें, खैर आपकी यात्रा मंगलमय हो।‘

इस दौरान कांग्रेस की ही एक और समर्थक निकिता ग्रेवाल @Grewal1Nikita ने भवान सिंह को रिप्लाई करते हुए कहा कि @Bhawangusain देश के प्रधानमंत्री तथा उत्तराखंड और गोवा के मुख्यमंत्रियों से क्यों नहीं कहते हो। @narendramodi ये तुम्हारे देश का निवासी है, @tsrawatbjp जी ये आपके उत्तराखंड का एक निवासी है, @DrPramodPSawant जी ये आपके गोवा में फंस गया है, कृपया इसकी सहायता कीजिए।

 

हालांकि निकिता ग्रेवाल को अंदाजा नहीं था कि गोवा के सीएम ने भवान गुंसाई की मदद के लिए पुलिस को पहले ही आदेश दे दिया है। उन्होंने भवान सिंह और निकिता ग्रेवाल दोनों को ट्वीट के जरिये पुलिस को मदद का आदेश दे दिए जाने की जानकारी दी।

गोवा पुलिस द्वारा टिकट की व्यवस्था किए जाने के बाद भवान सिंह ने ट्वीट कर उनका शुक्रिया जताया। साथ ही गोवा के सीएम के प्रति भी आभार प्रकट किया।

 

यही नहीं कट्टर कांग्रेस समर्थक भवान सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया भी जताया और 16 नवंबर को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘thank you sir @narendramodi जी कैसे आपका शुक्रिया करूं सर बहुत-बहुत धन्यवाद सर आपके बारे में गलत फहमी थी, सर आपका लफ्जों में धन्यवाद नहीं कर सकता हूं, धन्यवाद सर, थैंक्यू गोवा सीएम बहुत-बहुत धन्यवाद सर आपका।’

इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट में अपने कुछ समय बाद जल्द दिल्ली पहुंचने की जानकारी भी साझा की है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...