Home उत्तराखंड न्यूज़ कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती सीएम त्रिवेंद्र सिंह की सेहत में सुधार
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती सीएम त्रिवेंद्र सिंह की सेहत में सुधार

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए उत्तराखंड सदन के चिकित्सक डा. प्रसून श्योराण और मुख्यमंत्री के फिजीशियन डा. एन एस बिष्ट ने बताया है कि सीएम रावत को हल्की खांसी के अलावा अब और कोई लक्षण नहीं हैं। उन्हें एंटी बायोटिक और एंटी वायरल दवाएं दी जा रही हैं।

कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्म में भर्ती कराए गए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वास्थ्य अब सामान्य है। उन्हें हल्की खांसी के अलावा कोई अन्य लक्षण नहीं है। सीएम रावत को एंटी वायरल और एंटी बायोटिक दवाएं दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए उत्तराखंड सदन के चिकित्सक डा. प्रसून श्योराण और मुख्यमंत्री के फिजीशियन डा. एन एस बिष्ट ने बताया है कि सीएम रावत को हल्की खांसी के अलावा अब और कोई लक्षण नहीं हैं। उन्हें एंटी बायोटिक और एंटी वायरल दवाएं दी जा रही हैं।

18 दिसंबर को मुख्यमंत्री की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से वे होम आइसोलेशन में थे। सीएम के अलावा उनकी पत्नी सुनीता रावत और बेटी कृति रावत भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद 27 दिसंबर को बुखार की शिकायत के बाद सीएम रावत को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर ऐहतियातन दिल्ली के एम्स अस्पताल ले जाया गया।

Image may contain: 8 people, people sitting

इस बीच, देहरादून जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने के लिए कई जगह पूजा-पाठ एवं हवन किया। देहरादून के विभिन्न मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ, शिव मंदिरों में जलाभिषेक, हनुमान चालीसा पाठ एवं वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया गया। ऋषिकेश, वीरभद्र , श्यामपुर, रानीपोखरी, डोईवाला, मसूरी, सुद्दोवाला, विकासनगर शहर, विकासनगर ग्रामीण, त्यूणी, शिवालिक मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा अर्चना की।

Image may contain: 3 people, people sitting, outdoor and food

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...