Sunday , 6 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड राजपथ पर दिखेगा केदारनाथ का कायाकल्प, 12वीं बार उत्तराखंड की झांकी परेड के लिए चयनित
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

राजपथ पर दिखेगा केदारनाथ का कायाकल्प, 12वीं बार उत्तराखंड की झांकी परेड के लिए चयनित

26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इस बार केदारनाथ में हुए पुनर्निर्माण कार्यों की झलक दिखाई देगी। उत्तराखंड की ओर से तैयार किए गए झांकी के मॉडल को परेड के चयनित कर लिया गया है। यह राज्य गठन के बाद 12वां अवसर होगा जब उत्तराखंड की झांकी राजपथ पर दिखाई देगी।

राज्य की ओर से प्रदर्शित की जाने वाली झांकी का विषय ‘केदारखंड’ रखा गया है। झांकी के अगले हिस्से में राज्य पशु ‘कस्तूरी मृग‘, राज्य पक्षी ‘मोनाल’ एवं राज्य पुष्प ‘ब्रह्मकमल’ तथा पिछले हिस्से में केदारनाथ मंदिर परिसर, भीमशिला और ऋद्धालुओं को दर्शाया गया है।

सूचना विभाग में संयुक्त निदेशक केएस चौहान के मुताबिक, इससे पहले के वर्षों में राज्य की ओर से 11 झांकियां प्रदर्शित की जा चुकी हैं। झांकियों के चयन की प्रक्रिया काफी कठिन मानी जाती है। छठे दौर की बैठक के बाद राज्य की झांकी का चयन हुआ है। 32 झांकियों के बीच चुनाव की  होड़ थी। इनमें से 17 राज्यों को राजपथ पर अपनी झांकी प्रदर्शित करने का अवसर मिला है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles