Home अतुल्य उत्तराखंड राजपथ पर दिखेगा केदारनाथ का कायाकल्प, 12वीं बार उत्तराखंड की झांकी परेड के लिए चयनित
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

राजपथ पर दिखेगा केदारनाथ का कायाकल्प, 12वीं बार उत्तराखंड की झांकी परेड के लिए चयनित

32 झांकियों के बीच प्रतिस्पर्धा थी, इनमें से 17 झांकियों का चयन इस साल राजपथ पर प्रदर्शन के लिए किया गया है। उत्तराखंड की झांकी के अगले हिस्से में राज्य पशु ‘कस्तूरी मृग‘, राज्य पक्षी ‘मोनाल’ एवं राज्य पुष्प ‘ब्रह्मकमल’ तथा पिछले हिस्से में केदारनाथ मंदिर परिसर, भीमशिला और ऋद्धालुओं को दर्शाया गया है।

26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में इस बार केदारनाथ में हुए पुनर्निर्माण कार्यों की झलक दिखाई देगी। उत्तराखंड की ओर से तैयार किए गए झांकी के मॉडल को परेड के चयनित कर लिया गया है। यह राज्य गठन के बाद 12वां अवसर होगा जब उत्तराखंड की झांकी राजपथ पर दिखाई देगी।

राज्य की ओर से प्रदर्शित की जाने वाली झांकी का विषय ‘केदारखंड’ रखा गया है। झांकी के अगले हिस्से में राज्य पशु ‘कस्तूरी मृग‘, राज्य पक्षी ‘मोनाल’ एवं राज्य पुष्प ‘ब्रह्मकमल’ तथा पिछले हिस्से में केदारनाथ मंदिर परिसर, भीमशिला और ऋद्धालुओं को दर्शाया गया है।

सूचना विभाग में संयुक्त निदेशक केएस चौहान के मुताबिक, इससे पहले के वर्षों में राज्य की ओर से 11 झांकियां प्रदर्शित की जा चुकी हैं। झांकियों के चयन की प्रक्रिया काफी कठिन मानी जाती है। छठे दौर की बैठक के बाद राज्य की झांकी का चयन हुआ है। 32 झांकियों के बीच चुनाव की  होड़ थी। इनमें से 17 राज्यों को राजपथ पर अपनी झांकी प्रदर्शित करने का अवसर मिला है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...