Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी पर्वतारोहण में डिप्लोमा कोर्स कराने वाला देश का पहला संस्थान बनेगा निम
उत्तरकाशीसरोकार

पर्वतारोहण में डिप्लोमा कोर्स कराने वाला देश का पहला संस्थान बनेगा निम

निम में अगले आने वाले सत्र से पर्वतारोहण के डिप्लोमा कोर्स शुरू हो जाएंगे। इसके तहत पुणे विश्व विद्यालय द्वारा संचालित पर्वतारोहण के छह माह के सर्टिफिकेट एवं एक साल के डिप्लोमा कोर्स का एक माह का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण निम में कराया जाएगा।

निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि अभी तक देश में कोई भी संस्थान पर्वतारोहण में डिप्लोमा कोर्स नहीं करा रहा है। पहली बार निम पुणे विश्व विद्यालय के साथ डिप्लोमा कोर्स संचालित करेगा। उन्होंने बताया कि एक माह का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण निम में दिया जाएगा, जबकि शेष पूरे साल की पढ़ाई गार्जियन गिरि प्रेमी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग में कराई जाएगी। इस कोर्स के लिए उत्तराखंड के लिए दो सीटें आरक्षित की गई हैं।

निम में अभी तक कम अवधि के सर्टिफिकेट कोर्स ही कराए जाते थे, जिसका प्रशिक्षुओं को सरकारी नौकरियों में फायदा नहीं मिल पाता था। अब एक साल के डिप्लोमा कोर्स के बाद पर्वतारोहण के क्षेत्र में बेहतर करियर की संभावनाएं बनेंगी। एमओयू हस्ताक्षर करने के दौरान निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट, उप प्रधानाचार्य लैफ्टिनेंट कर्नल योगेश धूमल तथा गार्जियन गिरि प्रेमी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग के निदेशक उमेश जिरपे एवं चेयरमैन भूषण हरसे मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...