Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली बसंत पंचमी पर घोषित की गई बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख
चमोलीउत्तराखंड न्यूज़

बसंत पंचमी पर घोषित की गई बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख

कोरोना काल में तमाम चुनौतियों से जूझने के बाद अब श्री बदरीनाथ के दर्शन का इंतजार खत्म होने वाला है। बसंत पंचमी पर नरेन्द्रनगर राज-दरबार में आयोजित समारोह में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। इसके मुताबिक बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को प्रात: 4 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे।

Image

बदरानाथ धाम खुलने को लेकर तैयारियां पहले से शुरू हो गई हैं। आज जैसे ही तारीख का ऐलान हुआ, लोग सोशल मीडिया पर जय बद्री विशाल लिखते हुए अपने मन की भावनाएं व्यक्त करने लगे। चमोली में आई आपदा के कारण सैकड़ों परिवारों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। भगवान बदरीनाथ से लोगों के लिए मंगल कामनाएं की जा रही हैं।

हाल में बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन उनियाल ने बताया कि भगवान बद्रीनाथ की पूजा-अर्चना के दौरान भी लापता लोगों की सलामती के लिए निरंतर प्रार्थनाएं की जा रही हैं। आपदा में लापता लोगों के परिजन बिहार जैसे दूरदराज के इलाकों से जोशीमठ पहुंचे हैं।

 

 

चमोली आपदा अपडेट- 

DGP अशोक कुमार ने बताया कि तपोवन, रैणी क्षेत्र में जो सर्च और बचाव अभियान चल रहे हैं वो निरंतर चलते रहेंगे। मलबा हटाने का काम 3-4 दिन में पूरा हो जाएगा। लेकिन हमारा ऑपरेशन तब भी जारी रहेगा। डिप्टी SP, चमोली ने कहा है कि तपोवन टनल में हम 145 मीटर तक जा चुके हैं। वहां थोड़ा पानी निकल रहा है इसलिए हम पंप लगाकर वहां से पानी बाहर निकाल रहे हैं। रात में 2 शव मिले थे। कुल 58 शव मिल चुके हैं। तपोवन और रैणी में सर्च और बचाव अभियान चल रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles