Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार कुंभ के लिए 10 लाख मास्क देगा हंस फाउंडेशन, 40 हजार की पहली खेप मेलाधिकारी को सौंपी गई
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनमहाकुंभ 2021

हरिद्वार कुंभ के लिए 10 लाख मास्क देगा हंस फाउंडेशन, 40 हजार की पहली खेप मेलाधिकारी को सौंपी गई

देश के सबसे बड़े दानदाता संगठनों में शुमार हंस फाउंडेशन ने कोरोना काल में हरिद्वार में शुरू होने जा रहे महाकुंभ 2021 के लिए अभिनव पहल की है। हंस फाउंडेशन की ओर से कुंभ के दौरान लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क दिए जा रहे हैं। बहुत ही अच्छी क्वॉलिटी के इन मास्क को हंस फाउंडेशन की ओर से कुंभ मेला प्रशासन को भेंट किया गया। पहले खेप में हंस फाउंडेशन ने 40 हजार मास्क कुंभ मेला प्रशासन को दिए हैं।

यह भी देखें – हंस फाउंडेशन की सोलर लाइट से रोशन हुई भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव के परिवारों की जिंदगी

हंस फाउंडेशन की ओर से मेलाधिकारी दीपक रावत को ये मास्क भेंट किए गए। हंस फाउंडेशन के पीआरओ विकास वर्मा ने बताया कि कुंभ मेले के लिए जो मास्क भेंट किए गए हैं उनकी क्वॉलिटी पर बहुत ध्यान दिया गया है। ये पांच परत वाले मास्क हैं। फाउंडेशन की ओर से मेला प्रशासन को बताया गया है कि जरूरत के अनुसार आगे भी मास्क की आपूर्ति की जाएगी। 10 दिन के भीतर तीन लाख मास्क मेला प्रशासन को दिए जाएंगे। हंस फाउंडेशन ने मेला प्रशासन को दस लाख मास्क देने का लक्ष्य रखा है। जैसे-जैसे प्रशासन द्वारा मास्क की मांग की जाएगी, फाउंडेशन मास्क उपलब्ध करा देगा।

यह भी देखें – बसंत पंचमी पर घोषित की गई बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख

उत्तराखंड में हंस फाउंडेशन की ओर से बड़ी संख्या में कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हाल ही में हंस फाउंडेशन ने भिलंगना घाटी के बूढ़ाकेदार पट्टी के गेंवाली गांव के 50 से अधिक परिवारों को हंस ऊर्जा पावर पैक, सोलर लाइटें प्रदान की हैं। यही नहीं माताश्री मंगला एवं भोलेजी महाराज के निर्देशन में उत्तराखंड में हंस जलधारा जैसी महत्वकांक्षी योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत हर घर में नल और हर नल में जल पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। फाउंडेशन की ओर से राज्य सरकार के साथ मिलकर भी कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...