Sunday , 6 September 2026
Home देश-विदेश पूर्वी लद्दाख में आखिरकार पीछे हटने को मजबूर हुआ चीन, देखिए टैंकों के लौटने की आई तस्वीरें
देश-विदेश

पूर्वी लद्दाख में आखिरकार पीछे हटने को मजबूर हुआ चीन, देखिए टैंकों के लौटने की आई तस्वीरें

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच बने टकराव के हालात अब सुधरते दिख रहे हैं। दोनों देश अपने टैंक और सैनिकों व अन्य साजोसामान को पीछे वापस ले रहे हैं। भारतीय सेना की उत्तरी कमान ने कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि टैंक दूर जा रहे हैं और पहले जहां तंबू गड़े थे वो इलाका खाली दिख रहा है।

हालांकि भारतीय सेना इन सकारात्मक प्रयासों का वेलकम करते हुए चीनी फौज की हर गतिविधि पर नजर भी बनाए हुए हैं। दरअसल, चीन पहले भी पॉजिटिव बात कर पलटी मार चुका है। ऐसे में उस पर जल्दी भरोसा करने से बचा जा रहा है। चूंकि 10 महीने से पैंगोंग झील के किनारे दोनों देश आमने सामने थे, ऐसे में शांति की इस पहल का स्वागत किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की सेनाओं ने भी चीन को साफ कह दिया था कि बॉर्डर पर अशांति और अस्थिरता फैलाने के मंसूबे के साथ दोनों देशों के संबंध सामान्य नहीं रह सकते। विदेश मंत्री जयशंकर ने हाल में कहा था कि बॉर्डर पर उथल-पुथल रहेगी तो इसका असर द्विपक्षीय संबंधों पर भी पड़ेगा। यही नहीं, भारत सरकार ने चीनी ऐप बैन समेत कई ऐसे बड़े कदम उठाकर चीन को यह संदेश भी दिया कि बॉर्डर पर किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

यही वजह है कि 10 महीने तक अपनी बात पर अड़े चीन को तेवर ढीले करने पड़े और अब ये तस्वीरें आ रही हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles