हरिद्वार में इस बार 28 दिन का होगा कुंभ मेला, पढ़िए कब-कब शाही स्नान

हरिद्वार में इस बार 28 दिन का होगा कुंभ मेला, पढ़िए कब-कब शाही स्नान

हरिद्वार में एक अप्रैल से चलने वाले कुंभ मेला 2021 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कुंभ मेला अधिकारी ने बताया है कि मेले में तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। आने वाले लोगों को कोरोनावायरस निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी, जो 72 घंटे से पहले जारी न की गई हो।

हरिद्वार में कुंभ मेले का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। इस बार कुंभ मेला 28 दिन का ही होगा। इससे पहले 30 दिन का मेला बताया जा रहा था। प्रदेश सरकार ने साधु-संतों से परामर्श करने के बाद यह फैसला किया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मीडिया को बताया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कुंभ मेले के संबंध में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) यानी मानक प्रचालन प्रक्रिया जारी की है।

Image

हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार को कोरोना महामारी के संबंध में आगाह किया था। सरकार से कुंभ की अवधि सीमित करने को कहा गया था। अब साधु-संतों को विश्वास में लेने के बाद तय किया गया है कि कुंभ एक अप्रैल से शुरू होकर 28 अप्रैल तक होगा। संतों और अखाड़े का आगमन 25 मार्च से शुरू हो जाएगा।

मुख्य स्नान कब-कब
11 मार्च – पहला शाही स्नान
12 अप्रैल – सोमवती अमावस्या
14 अप्रैल – मेष संक्रांति
27 अप्रैल – वैशाख पूर्णिमा

बच्चों और महिलाओं की मदद के लिए विशेष सहायता केंद्र खोले जाएंगे। यहां अगर कोई महिला गंगा में स्नान करना चाहती है तो अपने छह साल तक के बच्चे को केंद्र में रख सकती है। उसके बच्चे की पूरी देखरेख एवं पौष्टिक भोजन की व्यवस्था केंद्र की होगी। इतना ही नहीं, केंद्र में कन्नड़, मलयालम, गुजराती समेत कई भाषाओं को जानने वाले लोग होंगे। ये लोग बच्चों और महिलाओं से उनकी ही भाषा में बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this