Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, कल विधायक दल की बैठक में होगा नए मुख्यमंत्री का चयन
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, कल विधायक दल की बैठक में होगा नए मुख्यमंत्री का चयन

coronavirus cm rawat dialed phone to district magistrates

पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चार साल से पार्टी में मुझे उत्तराखंड की सेवा करने का मौका दिया। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो जमीन से जुड़े नेताओं को मौका देती है। चार साल का कार्यकाल पूरा होने में नौ दिन रह गए हैं। लेकिन अब पार्टी को नए चेहरे की जरूर है। सरकार ने चार साल के समय में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसका निश्चित ही जनता को फायदा मिलेगा। उत्तराखंड के लोगों बहुत बहुत शुक्रिया। वहीं, उन्होंने प्रदेश के होने वाले नए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी।

 

कल भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम विधायकों से नए नेता के नाम पर चर्चा करेंगे। दोनों पर्यवेक्षक आज दिल्ली से देहरादून के लिए चल दिए हैं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles