Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, विधायक दल की बैठक में होगा नए मुख्यमंत्री का चयन
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, विधायक दल की बैठक में होगा नए मुख्यमंत्री का चयन

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से चल रहे सियासी घटनाक्रम का पटाक्षेप हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। चार साल के कार्यकाल से ठीक नौ दिन पहले पार्टी ने उन्हें पद छोड़ने को कह दिया। अब बुधवार को सूबे के नए मुख्यमंत्री का चयन होगा। फिलहाल इस रेस में धन सिंह रावत का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है लेकिन पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो भाजपा सीएम के चेहरे पर चौंका सकती है।

इस्तीफे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में त्रिवेंद्र सिंह रावत कहा कि सूबे का मुख्यमंत्री रहना सम्मान की बात है। मैं इसके लिए पार्टी का आभारी हूं। सीएम पद से रुखसती पर उनका दर्द शब्दों के रूप में भले ही साफ तौर पर नहीं उभरा लेकिन चेहरे के भाव बहुत कुछ बता रहे थे। जब उनसे पूछा गयाृ कि आपको इस्तीफा क्यों देना पड़ा तब त्रिवेंद्र सिंह का दर्द छलक गया। उन्होंने कहा कि इसके जवाब के लिए दिल्ली जाना होगा।

त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि इस्तीफा पार्टी का ‘सामूहिक फैसला’ है। उत्तराखंड में आजतक बीजेपी के किसी भी मुख्यमंत्री ने 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है। साल 2000 में अलग राज्य के तौर पर वजूद में आए उत्तराखंड में कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी के अलावा किसी भी मुख्यमंत्री ने 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया। त्रिवेंद्र रावत का कार्यकाल करीब 4 साल का रहा। 4 साल में महज 9 दिन कम थे। बीजेपी से सूबे में अब तक जो भी मुख्यमंत्री बने, उनमें रावत का कार्यकाल सबसे लंबा रहा।

 

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने चार साल के समय में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसका निश्चित ही जनता को फायदा मिलेगा। उत्तराखंड के लोगों बहुत बहुत शुक्रिया। वहीं, उन्होंने प्रदेश के होने वाले नए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी।

 

बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी विधायक दल की बैठक होगी जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भाजपा प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम विधायकों से नए नेता के नाम पर चर्चा करेंगे। दोनों पर्यवेक्षक देहरादून पहुंच रहे हैं।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...