Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून नन्हे-मुन्ने बच्चों की शिक्षा के लिए उत्तराखंड सरकार और मेराकी फाउंडेशन की नई पहल
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

नन्हे-मुन्ने बच्चों की शिक्षा के लिए उत्तराखंड सरकार और मेराकी फाउंडेशन की नई पहल

प्री-नर्सरी से 5वीं तक के विद्यार्थियों को डिजिटल मार्गदर्शक प्रोग्राम के जरिए शिक्षित करने की नई पहल जारी है। इसके तहत बच्चों को मनोरंजन के जरिए पढ़ाई से जोड़ा जा रहा है। कोरोना महामारी में घर बैठे विद्यार्थियों को मेराकी फाउंडेशन के सहयोग के डिजिटल पैरेंट्स मार्गदर्शक प्रोग्राम से जोड़ा जा रहा है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाने के लिए उत्तराखंड सरकार नई पहल कर रही है। 15 मार्च 2021 को उत्तराखंड के महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग और मेराकी फाउंडेशन ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे राज्य के बच्चों की शिक्षा के लिए प्री-स्कूल/फाउंडेशन लर्निंग को बेहतर किया जा सके। जी हां, इस तरह सरकारी मदद से मेराकी फाउंडेशन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और ICDS कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने, घर का माहौल बेहतर करने के लिए माता-पिता को स्किल्ड करने समेत कई मोर्चों पर काम करेगा।

सरकारी विभाग और मेराकी मिलकर पहले से ही देहरादून और हरिद्वार में डिजिटल पैरेंट मार्गदर्शक कार्यक्रम चला रहे हैं जिससे 15 हजार से ज्यादा परिवार लाभान्वित हुए हैं और अप्रैल के आखिर तक यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में लॉन्च कर दिया जाएगा।

एमओयू के तहत दूसरी पहल जैसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम तैयार करने का काम, गुणवत्तापूर्ण प्री-स्कूल एजुकेशन प्रदान करने के लिए आंगनवाड़ियों की ग्रेडिंग शामिल हैं।

वाट्सएप ग्रुपों के जरिए प्री-नर्सरी से लेकर 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ शिक्षा के लिए ऑडियो वीडियो क्लिप भेजे जाते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...