आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाने के लिए उत्तराखंड सरकार नई पहल कर रही है। 15 मार्च 2021 को उत्तराखंड के महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग और मेराकी फाउंडेशन ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे राज्य के बच्चों की शिक्षा के लिए प्री-स्कूल/फाउंडेशन लर्निंग को बेहतर किया जा सके। जी हां, इस तरह सरकारी मदद से मेराकी फाउंडेशन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और ICDS कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने, घर का माहौल बेहतर करने के लिए माता-पिता को स्किल्ड करने समेत कई मोर्चों पर काम करेगा।
सरकारी विभाग और मेराकी मिलकर पहले से ही देहरादून और हरिद्वार में डिजिटल पैरेंट मार्गदर्शक कार्यक्रम चला रहे हैं जिससे 15 हजार से ज्यादा परिवार लाभान्वित हुए हैं और अप्रैल के आखिर तक यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में लॉन्च कर दिया जाएगा।
एमओयू के तहत दूसरी पहल जैसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम तैयार करने का काम, गुणवत्तापूर्ण प्री-स्कूल एजुकेशन प्रदान करने के लिए आंगनवाड़ियों की ग्रेडिंग शामिल हैं।
वाट्सएप ग्रुपों के जरिए प्री-नर्सरी से लेकर 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ शिक्षा के लिए ऑडियो वीडियो क्लिप भेजे जाते हैं।



Leave a comment