उत्तराखंड पुलिस के इन दो जांबाज अधिकारियों को मिला फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड

उत्तराखंड पुलिस के इन दो जांबाज अधिकारियों को मिला फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड

IPS अफसर तृप्ति भट्ट ने कोरोना काल में एसडीआरएफ कमांडेंट रहते हुए कई उल्लेखनीय कार्य किए। उन्हें एक तेजतर्रार अफसर के रूप में पहचान मिली है। फिलहाल वह टिहरी में एसएसपी हैं। इसी तरह एसपी लोकजीत सिंह ने जरूरतमंदों की काफी मदद की। बताते हैं कि उनकी तबीयत खराब थी फिर भी वह दिन रात लोगों को मदद पहुंचाते रहे।

उत्तराखंड पुलिस के दो जांबाज पुलिस अफसरों को प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल और लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी को राष्ट्रीय स्तर के फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग सम्मान 2020 के लिए चुना गया है। दोनों अधिकारियों को यह सम्मान 20 मार्च को वर्चुअल कांफ्रेन्स के माध्यम से दिया जाएगा।

पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन आगे भी बेहतर पुलिसिंग में जारी रखने के लिए प्रेरित किया। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा हर साल पुलिसिंग में बेहतर कार्य करने पर यह सम्मान प्रदान किया जाता है।

भिक्षा नहीं, शिक्षा दें… गरीब और लाचार बच्चों के लिए उत्तराखंड पुलिस की अनोखी पहल

वर्ष 2020 में कोरोना काल और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के इन दो अधिकारियों चयन हुआ है। तृप्ति भट्ट को बतौर कमांडेंट एसडीआरएफ रहते हुए आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में जलदूत, फ्लड एंड डीप डाइविंग टीम का गठन समेत आपदा प्रबंधन में किए गए कई कार्यों के लिए स्मार्ट ज्यूरी अवार्ड 2020 और लोकजीत सिंह को कोरोना काल में देहरादून पुलिस अधीक्षक क्राइम/नोडल अधिकारी कोविड 19 कंट्रोल रूम रहते हुए आम लोगों की मदद और समन्वय के लिए तैयार किए गए इमरजेंसी रिस्पांस तंत्र के लिए फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवॉर्ड 2020 प्रदान किया गया है।

प्रदेश के लोग सोशल मीडिया पर दोनों पुलिस अफसरों की प्रशंसा कर रहे हैं।

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this