Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी में होगी एवरेस्ट टीवी शो की शूटिंग
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तरकाशी में होगी एवरेस्ट टीवी शो की शूटिंग

Ashutosh Gowar11एवरेस्ट पर टीवी शो की शूटिंग के सिलसिले में उत्तरकाशी पहुंचे बॉलीवुड के प्रख्यात निर्माता निर्देशक आशुतोष गोवारिकर यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आए।

एनआईएम में आयोजित पत्रकार वार्ता में गोवारिकर ने कहा कि वे पहली बार उत्तराखंड आए हैं। प्राकृतिक तौर पर खूबसूरत लोकेशन के लिए बॉलीवुड में जम्मू कश्मीर और हिमाचल ही जाना जाता है, लेकिन उत्तराखंड में कहीं बेहतर लोकेशन हैं। यहां स्थानीय लोगों का सहयोगी रवैया भी फिल्म शूटिंग के लिहाज से अनुकूल है।

गोवारिकर ने शूटिंग के लिए यहां आमंत्रित करने के लिए एनआईएम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल का आभार जताया। उन्होंने बताया कि देहरादून में भी शूटिंग के लिए कुछ लोकेशन की पहचान गई हैं।

Col Ajay Kothiyal....उन्होंने कहा कि 12 फरवरी से देहरादून और 18 फरवरी से उत्तरकाशी में शूटिंग शुरू की जाएगी। इसके लिए करीब डेढ़ सौ लोगों की यूनिट यहां पहुंच रही है। अपने टीवी शो के बारे में उन्होंने बताया कि यह एवरेस्ट की चुनौती पर आधारित है।

उन्होंने गंगा घाटी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान समेत विभिन्न लोकेशन चिन्हित कर 18 फरवरी से यहां शूटिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। एनआईएम में न सिर्फ विभिन्न दृश्यों की शूटिंग की जाएगी, बल्कि कलाकारों को पर्वतारोहण प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इस मौके पर कर्नल कोठियाल ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां शुरू होने से न सिर्फ देश-विदेश में अच्छा संदेश जाएगा, बल्कि यहां की खूबसूरत लोकेशन फिल्म के माध्यम से हर जगह पहुंचने से यहां के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उसके बाद अगले दिन आशुतोष गोवारिकर ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी भेट की तथा उत्तराखंड में शूंटिंग की अपार सम्भावनाओं के बारे में चर्चा की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बेहद खूबसूरत राज्य है। यहां फिल्म उद्योग के लिए काफी संभावनाएं हैं। यहां के पर्यटक स्थल भी काफी आकर्षक हैं और किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...