Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार कोरोना संकट: पीएम मोदी ने स्वामी अवधेशानंद गिरि से की बात, बोले – कुंभ को अब प्रतीकात्मक रखा जाए
हरिद्वारउत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशमहाकुंभ 2021

कोरोना संकट: पीएम मोदी ने स्वामी अवधेशानंद गिरि से की बात, बोले – कुंभ को अब प्रतीकात्मक रखा जाए

हरिद्वार कुंभ में प्रमुख स्नान संपन्न हो चुके हैं। इस बीच मेला क्षेत्र से कोरोना के कई मामले भी सामने आए हैं। अकेले हरिद्वार से आ रहे केस लोगों की टेंशन बढ़ा रहे हैं। इस बीच, हालात को संभालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आगे आए हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हरिद्वार कुंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी नजर हैं। पीएम ने आज आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से कुम्भ को लेकर चर्चा की है। उन्होंने ट्वीट कर देशवासियों को बताया कि आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री के आग्रह पर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर देशवासियों और साधु-संतों से अनुरोध किया। स्वामी अवधेशानंद जी ने ट्वीट किया, माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान का हम सम्मान करते हैं। जीवन की रक्षा महत पुण्य है। मेरा धर्म परायण जनता से आग्रह है कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए भारी संख्या में स्नान के लिए न आएं एवं नियमों का निर्वहन करें।

 

पीएम की अपील के बाद उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री जी के अनुरोध से स्वयं को जोड़ते हुए मेरी सभी संत समाज और श्रद्धालुओं से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री जी की प्रार्थना के अनुरूप कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में सहयोग दें। हरिद्वार कुंभ में दो शाही स्नान हो चुके हैं। संत समाज और आमजन की सुरक्षा हेतु सरकार प्रतिबद्ध है।’

16 अप्रैल 2021 को उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 118646 पहुंच गई। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 2402 और नए मामले सामने आए। गौर करने वाली बात यह है कि अकेले हरिद्वार से 500 से ज्यादा नए केस आए हैं।

उधर, एमपी के जबलपुर में नरसिंह मंदिर के प्रमुख महामंडलेश्वर जगतगुरु स्वामी श्यामदेव देवाचार्य महाराज का शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया है। वह हरिद्वार कुंभ में शामिल होने गए थे और वहीं पर कोरोना की चपेट में आ गए थे। ऐसे कई साधु-संत पॉजिटिव हुए हैं।

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...