उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों से बोले CDS जनरल रावत, सीमांत इलाकों से पलायन सुरक्षा के लिए ठीक नहीं, ज्यादा चौकियों की जरूरत

उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों से बोले CDS जनरल रावत, सीमांत इलाकों से पलायन सुरक्षा के लिए ठीक नहीं, ज्यादा चौकियों की जरूरत

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर जो पलायन है, वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अच्छा नहीं है। हमें वहां पर रिवर्स पलायन पर जोर देते हुए विकास कार्यों को बढ़ाना होगा। सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं में बढ़ोतरी करनी होगी।

उत्तराखंड के दौरे पर देहरादून पहुंचे देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को संबोधित किया। ‘राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने में उत्तराखंड की भूमिका’ विषय पर बोलते हुए सीडीएस जनरल रावत ने सीमांत इलाकों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सीमांत इलाकों से हो रहा पलायन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है। बॉर्डर पर ज्यादा पुलिस चौकियों की आवश्यकता है। इन्हें सेना और आईटीबीपी के साथ मिलकर बढ़ाया जा सकता है। इससे वहां रहने वाले लोगों के पलायन को कम करने में मदद मिलेगी।

 

रिवर्स पलायन पर अपने विचार रखते हुए सीडीएस रावत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर जो पलायन है, वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अच्छा नहीं है। हमें वहां पर रिवर्स पलायन पर जोर देते हुए विकास कार्यों को बढ़ाना होगा। सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं में बढ़ोतरी करनी होगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लॉ एडं ऑर्डर अच्छा है, इसलिए यहां उद्योगों एवं पर्यटन के लिए अच्छा माहौल है। जनरल रावत ने कहा कि सेना इनर लाइन को भी आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है, जिससे पर्यटन को और बढ़ावा मिले।

जनरल रावत ने कहा कि उत्तराखंड के आपदा बहुल क्षेत्र होने के कारण पुलिस बल को ज्यादा प्रशिक्षित किए जाने की जरूरत है। इसके लिए आईटीबीपी और पुलिस को मिलकर समय-समय पर अभ्यास करने की जरूरत है।

इस अवसर पर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि सीमा से सटे इलाकों पर पुलिस ने अपनी चौकसी बढ़ाई है। इसमें अन्य बलों की ओर से उसे सहयोग मिल रहा है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि रिवर्स पलायन, अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर पुलिस की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अभिनव कुमार ने किया।

 

इससे पहले, उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर डीजीपी अशोक कुमार और गृह सचिव नितेश झा ने सीडीएस जनरल रावत की अगवानी की। कार्यक्रम के अंत में डीजीपी अशोक कुमार ने जनरल बिपिन रावत को राज्य पुलिस बल की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी/सीआईडी पीवीके प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक पी/एम अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा, एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक पुष्पक ज्योति सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this