Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना का विकराल रूप देख उत्तराखंड में इस साल चार धाम यात्रा स्थगित करने का फैसला
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना का विकराल रूप देख उत्तराखंड में इस साल चार धाम यात्रा स्थगित करने का फैसला

उत्तराखंड में कोरोना का कहर देख राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इस साल चार धाम यात्रा स्थगित कर दी है। सीएम तीरथ सिंह रावत ने आज चार धाम यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। इसमें मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद थे। आखिरकार तय हुआ कि इस संक्रमण के दौर में यात्रा को स्थगित करना ही ठीक रहेगा। उत्तराखंड के कई जिले इस समय कोरोना से गंभीर रूप से प्रभावित हैं और मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

CM ने बताया कि प्रदेश में कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए चारधाम की यात्रा को स्थगित किया जाता है। केवल पुजारी ही वहां पूजा कर सकते हैं। पूरे देश के लोगों के लिए चारधाम यात्रा को अभी के लिए बंद किया जाता है।

प्रदेश में रोज कोरोना नए रिकॉर्ड बना रहा है। 28 अप्रैल को सबसे ज्यादा 6054 नए मामले सामने आए, जिसने शासन-प्रशासन के साथ ही आम लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

Image

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...