Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना से जंग में ऋषिकेश निगम ने झोंकी ताकत, अनिता ममगाई ने कहा- सैनिटाइजेशन अभियान से संक्रमण पर लगाएंगे अंकुश
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना से जंग में ऋषिकेश निगम ने झोंकी ताकत, अनिता ममगाई ने कहा- सैनिटाइजेशन अभियान से संक्रमण पर लगाएंगे अंकुश

उत्तराखंड में कोरोना खतरनाक रफ्तार से बढ़ रहा है। ऋषिकेश की महापौर अनिता ममगाई अपनी टीम के साथ संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए मोर्चे पर डटी हुई है। मेयर ने सैनिटाइजेशन टीमों को पार्षदों को साथ लेकर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

ऋषिकेश शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने नई रणनीति के तहत आज से चालीस वार्डों में महा सैनिटाइजेशन अभियान शुरू कर दिया है। महापौर द्वारा अभियान में जुटी टीमों को क्षेत्र के पार्षदों को साथ लेकर वार्डों में सैनिटाइजेशन के लिए निर्देशित किया गया है।

गुरुवार सुबह नगर निगम प्रांगण में महापौर अनिता ममगाई ने महा सैनेटाइजेशन अभियान का शुभारंभ करते हुए निगम की तमाम सैनिटाइजेशन टीमों और स्वच्छता प्रहरियों को तमाम वार्डों की ओर रवाना किया।

 

 

महापौर ने बताया कि कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए निगम प्रशासन ने सैनिटाइजेशन को लेकर महा अभियान शुरू किया है। निगम प्रशासन युद्ध स्तर पर संक्रमण के खिलाफ जुटा हुआ है।

 

 

खुद मोर्चे पर अगुवाई कर रही महापौर ने बताया कि सैनिटाइजेशन करने वाली गाड़ियों की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए गये हैं। टैंकों के साथ हाथों की मशीनों द्वारा भी तमाम वार्डों में पार्षदों के सहयोग के साथ अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान सफाई निरीक्षक सचिन रावत, धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, प्रशांत कुकरेती, हवलदार नरेश खारवाल, जितेंद्र, राजेश डोगरा, मुकेश खैरवाल,राकेश खैरवाल, विनोद भारती, विनोद कुमार, विक्रम डोगरा, सुरेंद्र, थीरथ, विनेश आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...