Home उत्तराखंड न्यूज़ कोरोना UPDATE:लगातार बिगड़ते हालात के बाद सीएम तीरथ ने कैबिनेट को मोर्चे पर लगाया
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कोरोना UPDATE:लगातार बिगड़ते हालात के बाद सीएम तीरथ ने कैबिनेट को मोर्चे पर लगाया

उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को  पहली बार 24 घंटे के भीतर 6251 नए मामले आए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 85 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 48 हजार के पार हो गई है।

उत्तराखंड में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने सभी मंत्रियों को कोविड-19 की रोकथाम के प्रबंधन के लिए जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री तीरथ ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, डॉ हरक सिंह रावत को पौड़ी एवं रुद्रप्रयाग, बंशीधर भगत को नैनीताल, यशपाल आर्य को ऊधम सिंह नगर, सुबोध उनियाल को टिहरी, बिशन सिंह चुफाल को बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ का जिम्मा दिया है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून, अरविंद पांडे को चंपावत, राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को चमोली, रेखा आर्य को अल्मोड़ा एवं स्वामी यतिश्वरानंद को उत्तरकाशी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने सभी मंत्री से कहा है कि वे तत्काल अपने-अपने जिलों की जिम्मेदारी लेते हुए संबंधित जिलाधिकारियों के साथ सरकार की तरफ से समन्वय बनाएं, इसके साथ ही कोविड 19 की रोकथाम से संबंधित हर संभव कदम उठाएं।

सूबे में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को  पहली बार 24 घंटे के भीतर 6251 नए मामले आए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 85 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 48 हजार के पार हो गई है। अकेले अप्रैल महीने में अब तक 74456 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 785 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...