Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना, वैक्सीन, रेमडेसिविर, ऑक्सीजन…. सीएम तीरथ का उत्तराखंड की जनता के नाम संदेश, जानें बड़ी बातें
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना, वैक्सीन, रेमडेसिविर, ऑक्सीजन…. सीएम तीरथ का उत्तराखंड की जनता के नाम संदेश, जानें बड़ी बातें

ऐसे वक्त में जब कोरोना महामारी कहर ढा रही है। प्रदेश के मुखिया होने के नाते सीएम तीरथ सिंह रावत एक तरफ सुविधाओं और अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं तो लोगों से जुड़ने के लिए उन्होंने प्रदेश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से लापरवाही न बरतने की अपील करते हुए विभिन्न विषयों की जानकारी दी।

उत्तराखंड में कोरोना से बिगड़े हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को प्रदेश की जनता को संबोधित किया। करीब 10 मिनट के अपने संबोधन में सीएम ने लोगों से कोरोना को हल्के में न लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज कोविड महामारी से हमारा देश जंग लड़ रहा है। इससे हमारा उत्तराखंड भी अछूता नहीं है।

इस जंग में केंद्र का मिल रहा पूरा साथ

सीएम ने जनता को कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जिस तरह से इस महामारी का डटकर मुकाबला कर रहे हैं, वह अवश्य ही कोविड की जंग जीतने में हमारी मदद करेगा। उन्होंने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भी कोविड से लड़ने के लिए भरपूर सहयोग कर रही है। गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से भी लगातार बात हो रही है। सभी इस मुहिम में हमारा सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार भी कोविड के उपचार और रोकथाम के लिए आवश्यक दवाओं, उपकरणों और अन्य सुविधाएं बेहतर करने की दिशा में पूरी ताकत के साथ कार्य कर रही है। अधिकारियों को राज्य में कोरोना संक्रमितों की मदद सुनिश्चित करने और नियमित रूप से साफ-सफाई का ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों को राज्य में कोरोना संक्रमितों की मदद सुनिश्चित करने और नियमित रूप से सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई का ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए एम्बुलेंस, ऑक्सीजन और दवाई जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को समय से पूरा किया जा रहा है।

132 अतिरिक्त एंबुलेंस वाहनों को 13 जिलों में भेजा गया

29 अप्रैल को 108 सेवा में 132 अतिरिक्त एम्बुलेंस वाहनों को प्रदेश के सभी 13 जनपदों में भेजा गया है। इनमें छत्तीस (36) एडवांस लाइफ सपोर्ट और छियानवे (96) बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस हैं।

कोरोना की निराशा से बाहर निकलिए, उत्तराखंड पुलिस के इस जज्बे को सलाम करेंगे आप

लापरवाही न बरतें

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के लक्षण महसूस होने पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें, तत्काल जांच केंद्र पर जाकर जांच कराएं। इसे छिपाएं नहीं, क्योंकि आपकी जरा सी सावधानी की वजह से अन्य कोई व्यक्ति संक्रमण से बच सकता है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संबंधित किसी भी जानकारी के लिए हमारी सरकार ने टोल फ्री नंबर और व्हाट्सएप नंबर उपलब्ध कराए हैं। आप सीधे उन नंबरों पर संपर्क कर चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं।

ऑक्सीजन के पूरे इंतजाम, रेमडेसिविर भी लगातार आ रही

CM रावत ने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों को कोरोना उपचार के लिए उपकरणों अन्य जरूरी दवाइयों, और ऑक्सीजन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। राज्य सरकार ने पिछले 27 अप्रैल को अहमदाबाद से 7500 रेमडेसिविर इंजेक्शन मंगवाए थे और अभी 2 दिन पहले पुनः एक 2000 इंजेक्शन की खेप प्रदेश को मिल चुकी है।

विधायकों को 1 करोड़ के कोविड कार्य की मंजूरी

राज्य सरकार ने विधानसभा के सभी सदस्यों को उनकी विधायक निधि से 1 करोड़ रुपए तक के कोविड कार्यों को करवाने की स्वीकृति दी है। उन्होंने सभी विधायकों से अपेक्षा की है कि वे तत्काल अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

 

 

मुख्यमंत्री रावत ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि इस विपत्ति काल में हमारी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध सुरक्षाकर्मियों, चिकित्साकर्मियों, सफाईकर्मियों और पुलिस बल का सम्मान करें और लोगों की यथासंभव मदद करने का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लगातार शासन के उच्च अधिकारियों से बात कर रहे हैं और प्रदेश के 13 जिलों के समस्त जनप्रतिनिधियो और अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं जाकर कोविड अस्पतालों का दौरा कर रहे हैं और जमीनी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

18+ वालों को भी कोरोना वैक्सीन फ्री

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले नागरिकों को कोरोना की वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, मेरा आपसे निवेदन है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आप सब वैक्सीन अवश्य लगाएं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि 18 से 45 वर्ष की आयु के सभी भाइयो-बहनों का निःशुल्क टीकाकरण होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पर्यटकों के लिए चारधाम यात्रा को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है। देवभूमि के चारों धामों के कपाट निश्चित तिथि को पूरे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे और केवल पुजारी और तीर्थपुरोहित ही मंदिरों में रहकर भगवान की नियमित रूप से आराधना करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...